कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फोटो- फाइल)
Rahul Gandhi Disqualified: ‘मोदी सरनेम’ वाले मामले में राहुल गांधी आज कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे. सूरत कोर्ट के फैसले को सेंशन कोर्ट में चुनौती देंगे. कांग्रेस नेता राहुल गांधी मानहानि मामले में दो साल की सजा के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे. सजा की वजह से राहुल गांधी की सांसदी भी रद्द कर दी गई है.
मानहानि मामले में सूरत कोर्ट में फैसले के 11 दिन बाद आज कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी सूरत के सेंशन कोर्ट में जाएंगे. राहुल के साथ कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल भी होगा. इनमें कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हो सकते हैं. खबरों के मुताबिक, भाई का साथ देने के लिए प्रियंका गांधी भी गुजरात जा सकती हैं.
मानहानि मामले में राहुल की सजा के बाद से ही ये कयास लगाए जा रहे थे कि फैसले को कांग्रेस जल्द ही सेंशन कोर्ट में चुनौती देगी. लेकिन कांग्रेस इस मामले में हर कानूनी पहलुओं पर विचार विमर्श करके ही आगे कदम उठाना चाहती थी. यही वजह है कि फैसले को चुनौती देने से पहले कांग्रेस में कई दौर की बैठकें हुई. जिसमें कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए.
दरअसल, राहुल गांधी के खिलाफ पहले सूरत कोर्ट का फैसला और फिर सदस्यता रद्द होने के बाद से कांग्रेस काफी अक्रामक हो गई है. कांग्रेस इसे सरकार की साजिश बता रही है. भारत जोड़ो यात्रा और फिर सांसदी जाने से राहुल गांधी किसी तरह से राजनीति का केंद्र बने हुए हैं. कांग्रेस इसी बात का फायदा उठाकर जनता की सहानभूति लेना चाहती है.
वहीं इस मामले में बीजेपी की और से भी ये मैसेज देने की कोशिश की जा रही है कि कानून से बड़ा कोई नहीं है. राहुल ने गलती की है तो उन्हें सजा मिली और उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई है. इससे सरकार का कोई लेना देना नहीं है. बीजेपी ये जताने की कोशिश में लगी है कि राहुल गांधी खुद को कानून से ऊपर समझते हैं.
राजनीति बयानबाजी कर बीजेपी-कांग्रेस एक दूसरे पर हमलावर है, लेकिन सूरत कोर्ट के फैसले को अगर सेंशन कोर्ट में रोक लगा दी जाती है. तो ये वाकई राहुल गांधी के लिए बड़ी राहत होगी.
-भारत एक्सप्रेस
Donald Trump Venezuela remarks: डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास की चुनावी रैली में बड़ा ऐलान किया.…
दिल्ली सरकार के उपक्रम DSIIDC ने शराब प्रेमियों के लिए 'दिल्ली लिकर बुकिंग' मोबाइल ऐप…
भारत ने दिल्ली में 20 से 22 नवंबर तक होने वाले पहले ‘सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फोरम’…
New Financial Rules: नवंबर महीने की शुरुआत के साथ ही पेंशन, ITR की डेडलाइन, एलपीजी…
Diwali Gift For Farmers: महाराष्ट्र सरकार ने सूखे की मार झेल रहे 1.5 करोड़ किसानों…
Gold-Silver Rate: दीवाली से पहले सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है,…