Categories: बिजनेस

Petrol Diesel Prices: यूपी में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए अपने शहर का लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Prices : अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक बार फिर से क्रूड की कीमतों में बड़ा उछाल दिखने लगा है. ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 85 डॉलर के आसपास पहुंच चुका है. जिसका असर सोमवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी देखने को मिल रहा. वहीं आज यूपी के कई शहरों में तेल के दाम में बदलाव देखने को मिल रहा है.

सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में पेट्रोल 36 पैसे महंगा हुआ और 97 रुपये लीटर पर बिक रहा, जबकि डीजल 30 पैसे चढ़कर 89.62 रुपये लीटर मिल रहा है. गाजियाबाद में पेट्रोल 32 पैसे महंगा हुआ और 96.58 रुपये लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल 30 पैसे मंहगा होकर 89.75 रुपये लीटर में बिक रहा है. यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 14 पैसे महंगा हो गया और 96.57 रुपये लीटर मिल रहा है, जबकि डीजल 13 पैसे चढ़कर 89.76 रुपये लीटर बिक रहा है.

इस उतार चढ़ाव के बीच देश के कई बड़े शहरों में आज पेट्रोल-डीजल के दाम Petrol Diesel Price) बदले है, लेकिन चार महानगरों में दाम स्थिर बने हुआ हैं. तो आइए जानते हैं इन प्रमुख शहरों के दाम.

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है

चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है

मुंबई लीटर में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है

कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है

ये भी पढ़ें- लखनऊ में ‘भारत एक्सप्रेस’ के ऑफिस का शुभारंभ, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और जूही सिंह समेत कई दलों के नेता पहुंचे, न्यूज चैनल को दी शुभकामनाएं

अपने शहर में जाने पेट्रोल-डीजल के दाम

भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की सेल अलग-अलग होती है, क्योंकि राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक एसएमएस के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए Indian Oil (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड पैक 9224992249 नंबर पर बांधना होगा. वहीं एचपीसीएल (एचपीसीएल) के ग्राहक मूल्य चेक करने के लिए एचपीप्राइस <डीलर कोड> 9222201122 नंबर पर भेजें. और बीपीसीएल (बीपीसीएल) ग्राहक पेट्रोल-डीजल कीमत चेक करने के लिए आरएसपी<डीलर कोड> नंबर पर नंबर 9223112222 लिखें.

Dimple Yadav

Recent Posts

अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर दबंगई का आरोप, दुकान में घुसकर मारपीट और लूटपाट

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर बसखारी रोड…

16 minutes ago

पीएम मोदी को ‘मित्र’ कहकर लूला ने जताया आभार, बोले- भारत के साथ मजबूत करेंगे ग्लोबल साउथ की आवाज

Lula thanks PM Modi: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने चुनाव में जीत पर बधाई देने…

47 minutes ago

ट्रंप का बड़ा ऐलान! अमेरिका का 51वां राज्य बनेगा ये देश, चुनावी रैली में किया दावा

Donald Trump Venezuela remarks: डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास की चुनावी रैली में बड़ा ऐलान किया.…

60 minutes ago

दिल्ली में शराब शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब लंबी लाइनों से छुटकारा, मोबाइल ऐप से ऐसे होगी बुकिंग

दिल्ली सरकार के उपक्रम DSIIDC ने शराब प्रेमियों के लिए 'दिल्ली लिकर बुकिंग' मोबाइल ऐप…

1 hour ago

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार…भारत ने PAK को भेजा न्योता! क्या पिघल रही भारत-पाकिस्तान के बीच जमी बर्फ?

भारत ने दिल्ली में 20 से 22 नवंबर तक होने वाले पहले ‘सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फोरम’…

1 hour ago