देश

UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव में इस बार बढ़े 96 लाख मतदाता, 4 लाख लोग पहली बार डालेंगे वोट

UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय चुनावों में पिछले 2017 के चुनावों के मुकाबले 96 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. उत्‍तर प्रदेश के निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने रविवार को इसकी जानकारी दी.

मनोज कुमार ने बयान जारी कर कहा कि “नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन, 2017 के मुकाबले 2023 में होने वाले निकाय चुनाव में 96 लाख 36 हजार 280 नये मतदाता बने हैं.” बयान के अनुसार नगरीय निकाय चुनाव 2023 के लिए राज्य में मतदाताओं की कुल संख्या 4,32,31,827 हो गयी है, जबकि 2017 में हुए चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 3,35,95,547 थी, इस तरह 96,36,280 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है.

उन्होंने कहा कि मतदाताओं की संख्या में वृद्धि निकायों की सीमा के विस्तार के कारण हुई है, नये नगर पंचायतों के गठन के कारण ग्रामीण क्षेत्रों को भी शहरी सीमा में शामिल किया गया है.

निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि “21,23,268 मतदाता ऐसे हैं, जिन्हें ग्रामीण क्षेत्रों से शहरी क्षेत्रों में स्थानांतरित किया गया है.” आयुक्‍त ने बताया कि “एक जनवरी, 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले चार लाख 33 हजार 88 नये मतदाता पहली बार मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.”

ये भी पढ़ें: UP Nikay Chunav: “नगर निकाय चुनाव में भाजपा को हरा देगी सपा, तैयारी हमारी जीतने की है… “, सपा नेता रामगोपाल यादव का बड़ा बयान

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. राज्‍य में 762 नगर निकाय हैं लेकिन दो निकायों में कानूनी अड़चन है. फिलहाल यूपी सरकार ने 17 नगर निगम की 199 नगर पालिका परिषद की और 544 नगर पंचायतों की आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना बृहस्पतिवार को जारी कर दी, जिसके लिए एक सप्ताह के भीतर आपत्तियां मांगी गयी हैं. माना जा रहा है कि अप्रैल के पहले पखवाड़े में नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा हो सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करने का अधिकार, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बच्चों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करना मौलिक अधिकार…

46 seconds ago

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

13 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

22 minutes ago

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

35 minutes ago

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

53 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

1 hour ago