देश

“जिनकी मेहनत से रोशन है भारत…”, राहुल गांधी ने कुम्हारों और पेंटर्स से की मुलाकात, घर की छत में पुट्टी लगाते हुए तस्वीरें आईं सामने

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में राहुल गांधी घरों की पेंटिंग करने वाले पेंटर्स और दिवाली के लिए दीये बनाने वाले कुम्हारों से मुलाकात करते हुए नजर आ रहे हैं. इस मुलाकात के दौरान उन्होंने घर की छत पर पेंटर के साथ पुट्टी भी लगाई.

राहुल गांधी ने शेयर किया वीडियो

राहुल गांधी ने पेंटर्स और कुम्हारों की रोजमर्रा जिंदगी में आने वाली परेशानियों और भी जानने की कोशिश की. वीडियो में उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि “आम तौर पर हम दिवाली मनाते हैं लेकिन जो घर में रोशनी लाते हैं, उनसे हम कभी मिलते नहीं, उनसे हम कभी बात नहीं करते हैं, उनकी जिंदगी को समझते नही हैं, इसलिए इस बार मैंने सोचा कि उन लोगों से मिलूं, उनसे बात करूं और उनकी समस्याएं समझूं.” राहुल ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “एक दिवाली उनके साथ, जिनकी मेहनत से रोशन है भारत!”


वहीं राहुल गांधी की इस मुलाकात की तस्वीरें कांग्रेस पार्टी ने भी एक्स पर शेयर किया, कांग्रेस पार्टी के हैंडल से किए गए पोस्ट में कहा गया, “जननायक श्री राहुल गांधी ने पेंटर साथियों के काम में हाथ बटाया और उनके काम से जुड़ी समस्याओं पर बात की. ये हुनरमंद लोग हमारे घरों को रोशन करते हैं, लेकिन खुद इनकी जिंदगी चुनौतियों से भरी है. इनके जीवन में खुशहाली की रोशनी भरना हम सभी की साझी जिम्मेदारी है.”

पहले भी कर चुके हैं मुलाकात

गौरतलब है कि ये कोई पहला मौका नहीं है, जब राहुल गांधी ने इस तरह से कामगारों से मुलाकात की हो, उससे पहले भी वह कई बार छोटे-मोटे काम करने वाले लोगों से मुलाकात कर चुके हैं, जिसमें ट्रक ड्राइवर से लेकर बाइक रिपेयर करने वाले मिस्त्री शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

7 minutes ago

गणेशोत्सव को विश्व धरोहर बनाने की बड़ी तैयारी: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लॉन्च किया ‘bappa.org’

महाराष्ट्र सरकार ने गणेशोत्सव की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को दुनिया तक पहुंचाने के लिए…

22 minutes ago

हर घर में गूंजती है जिनकी आरती: जानिए कौन थे ‘ओम जय जगदीश हरे’ के अमर रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी

Hindi Literature: विश्व प्रसिद्ध आरती 'ओम जय जगदीश हरे' के रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी न…

33 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ बंगाल पुलिस की तत्काल सुनवाई ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…

45 minutes ago