देश

‘राहुल गांधी का सूनी सड़कों ने किया स्वागत…’ स्मृति ईरानी बोलीं- गांधी परिवार ने अमेठी की जनता की सेवा नहीं की

Rahul Gandhi Nyay Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कल अमेठी में थी. जैसे ही यात्रा अमेठी में गांधी चैक पहुंची तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी गो बैक के नारे लगाए. प्रभु श्रीराम का झंडा लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की. उधर अमेठी से सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के अमेठी पहुंचने पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्तााओं ने राहुल गांधी की यात्रा में हिस्सा नहीं लिया. उनका स्वागत अमेठी की सूनी सड़कों ने किया.

ईरानी ने आगे कहा कि जिसे स्वयं सहारे की जरूरत हो वह दूसरों के लिए सहारा कैसे बन सकता है. स्मृति चार दिन के दौरे पर अमेठी पहुंची हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अमेठी यात्रा लेकर पहुंचे. उन्होंने अमेठी को सत्ता का केंद्र तो माना मगर कभी यहां के लोगों की सुध नहीं ली. यही कारण है कि उनका सूनी सड़कों ने स्वागत किया. इसलिए कांग्रेस को सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ से कार्यकर्ता बुलाने पड़े.

ये भी पढ़ेंः Bharat Jodo Nyay Yatra: मानहानि से जुड़े मामले में राहुल गांधी की पेशी आज, भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर लगेगा ब्रेक, जानें पूरा मामला

इसलिए रायबरेली से भी भागना पड़ा

अमेठी ने राम मंदिर उद्घाटन समारोह का जिक्र करते हुए कहा कि ये वहीं लोग हैं जिन्होंने रामलला के कार्यक्रम का निमंत्रण ठुकरा दिया. इससे यहां के लोगों में उनके प्रति गुस्सा हैं. इसलिए यात्रा को लोगों का सहयोग नहीं मिला. इतना ही नहीं स्मृति ने सोनिया गांधी के राज्यसभा चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी की जनता ने इस परिवार को यहां से विदा कर दिया. यही कारण है कि 2024 के चुनाव से पहले यह परिवार अब रायबेरली से भी भाग निकला है.

ये भी पढ़ेंः Farmers Protest: ‘देश की 23 फसलों पर चाहिए MSP की कानूनी गारंटी’, किसान बोले- 21 फरवरी को दिल्ली कूच की तैयारी

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

धड़ाधड़ निलंबन! मध्य प्रदेश में क्यों गिर रही है पटवारियों पर गाज? ग्वालियर में 19 सस्पेंड

MP Patwari Suspension: मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना और सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर बड़ा…

18 minutes ago

डीयू में गूंजा ‘भारत के लिए समाधान’ का मंत्र, प्रो. अशोक प्रसाद स्मृति व्याख्यान में पर्यावरण और विज्ञान पर मंथन

दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित तीसरे प्रोफेसर अशोक प्रसाद स्मृति व्याख्यान में सतत विकास, जल संरक्षण…

38 minutes ago

‘सर, आप हर बार याद रखते हैं…’, जानिए हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को अमित शाह ने क्यों किया फोन?

हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के जन्मदिन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

46 minutes ago

‘सेवा और संकल्प’: पीएम मोदी के विजन पर बोलीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, ‘विकसित दिल्ली’ से सजेगा ‘विकसित भारत’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का लेख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स…

2 hours ago

दिल्ली में 2 दिन नहीं मिलेगी शराब, अचानक क्यों लिया गया फैसला?

Delhi Liquor Shops Closed: राजधानी दिल्ली में अगले दो दिन के लिए शराब नहीं मिलेगी.…

2 hours ago