मनोरंजन

हाथों में बंदूक लिए आतंकियों पर गोलियां बरसाते नजर आए सिद्धार्थ, योद्धा का दमदार टीजर हुआ रिलीज

Yodha Teaser: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्त मल्होत्रा इन दिनों पर्दे पर जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं. हाल ही में आई वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में सिद्धार्त मल्होत्रा ने अपने धमाकेदार एक्शन से दर्शकों पर काफी अच्छा प्रभाव छोड़ा था और अब हाल ही में उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘योद्धा’ का टीजर रिलीज हो गया है. ये फिल्म बीते समय से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई थी. कुछ समय पहले फिल्म ‘योद्धा’ का पोस्टर जारी किया गया था जिसके बाद से फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. लेकिन अब धमाकेदार टीजर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.

योद्धा का दमदार टीजर हुआ रिलीज

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म ‘योद्धा’ के टीजर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा-‘हमने उड़ान भर दी है…आप सभी इस हाई-ऑक्टेन एक्शन के लिए तैयार हो जाइए…’ वहीं टीजर की बात करें तो इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा फूल ऑन एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. आर्मी ऑफिसर की भूमिका में हाथ में बंदूक लिए आतंकियों से जमकर मार-धार करते हुए दिखाई दे रहे हैं. फैंस को एक्टर का ये डैशिंग अवतार काफी पसंद आया है. वहीं, टीजर को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि, ‘ये फिल्म इतिहास रचने वाली है.’ वहीं एक अन्य यूजर्स ने टीजर को सुपरहिट बताया है.

क्या है फिल्म की कहानी?

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ की कहानी एक ऐसे योद्धा पर है जो एक विमान को हाईजैक करने वाले आतंकवादियों से लड़ता है और विमान में मौजूद सभी यात्रियों को सुरक्षित वापस लाता है. सिद्धार्थ मल्होत्रा इस फिल्म में एक सैनिक की भूमिका में नजर आएंगे.

फिल्म कब होगी रिलीज

बता दें कि सिद्धार्थ ने पहले ‘शेरशाह’ में एक सैनिक का किरदार निभाया था. ऐसे में फैंस अपने पसंदीदा स्टार को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्सुक हो रहे हैं. इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दिशा पटानी पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगी. इतना ही नहीं इस फिल्म में इन दोनों के अलावा राशि खन्ना भी अहम भूमिका में नजर आएंगी. यह फिल्म 15 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘सेवा और संकल्प’: पीएम मोदी के विजन पर बोलीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, ‘विकसित दिल्ली’ से सजेगा ‘विकसित भारत’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का लेख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स…

52 minutes ago

दिल्ली में 2 दिन नहीं मिलेगी शराब, अचानक क्यों लिया गया फैसला?

Delhi Liquor Shops Closed: राजधानी दिल्ली में अगले दो दिन के लिए शराब नहीं मिलेगी.…

57 minutes ago

दिल्ली विधानसभा में गूंजी नन्हे पर्यावरण प्रहरियों की आवाज: राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद 2026 में विद्यार्थियों ने पेश किए समाधान

NATIONAL ENVIRONMENT CHILDREN PARLIAMENT 2026: दिल्ली विधानसभा के ऐतिहासिक सदन में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि (PSG)…

1 hour ago

शिष्य की मौत के चर्चों के बीच प्रेमानंद महाराज का बड़ा बयान! भक्ति मार्ग पर टिके रहने का बताया सीक्रेट

Premanand Maharaj News: 'भक्ति का मार्ग आसान नहीं' प्रेमानंद महाराज ने बताए जीवन और साधना…

1 hour ago

‘दीपावली और होली पर मुफ्त सिलेंडर!’ योगी कैबिनेट के फैसले से करोड़ों परिवारों में खुशी की लहर, देखें खबर

UP News: योगी सरकार का दीपावली गिफ्ट: यूपी में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेंगे…

2 hours ago