देश

Rahul Gandhi At Cambridge: राहुल गांधी ने कैंब्रिज में की मोदी सरकार की इन दो नीतियों की तारीफ, जानें क्या कहा

Rahul Gandhi At Cambridge: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ब्रिटेन के दौरे पर हैं जहां उन्होंने कैंब्रिज विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम हिस्सा लिया. अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर जमकर निशाना साधा. हालांकि, उन्होंने इस दौरान मोदी सरकार की दो नीतियों की तारीफ की है.

राहुल गांधी ने कैंब्रिज विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “उज्जवला योजना और बैंक खाता खुलवाना, मोदी सरकार की ये दो नीतियां मुझे अच्छी लगी.” कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी से पूछा गया कि क्या आप मोदी सरकार की उन नीतियों के बारे में बता सकते हैं जो भारत के हित में हैं. इसके जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा, “मुझे लगता है कि महिलाओं के लिए मुफ्त सिलिंडर देने वाली उज्ज्वला स्कीम और बैंक खाता खुलवाना अच्छे कदम हैं.”

इसके अलावा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की. उन्होंने कहा, “बड़ी संख्या में राजनीतिक नेताओं के फोन पर पेगासस होता है. मेरे पास अपने फोन पर पेगासस था. मुझे खुफिया अधिकारियों द्वारा बुलाया गया है जो कहते हैं कि कृपया सावधान रहें कि आप फोन पर क्या बोलते हैं क्योंकि हम रिकॉर्ड कर रहे हैं.”

राहुल गांधी ने आगे कहा कि इसलिए हम लगातार दबाव महसूस करते हैं. विपक्ष के खिलाफ मामले दर्ज हैं. मेरे खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं जो आपराधिक मामलों के तहत नहीं होने चाहिए.वहीं उनके इस बयान पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पलटवार किया और कहा, “उनकी (राहुल गांधी) बातों का क्या कहना….उनकी सुई कहीं एक जगह अटक गई है, उनको थोड़ा सा आगे बढ़ने की जरूरत है.”

ये भी पढ़ें: “स्वार्थी लोगों ने ग्रंथ में कुछ डाला, जो गलत है, फिर से परंपराओं और ग्रंथों के ज्ञान की समीक्षा जरूरी है”- मोहन भागवत

अनुराग ठाकुर ने साधा निशाना

पेगासस को लेकर राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि पेगासस राहुल गांधी के दिलो-दिमाग में बैठ गया है. विदेशी धरती से बार-बार देश को बदनाम करना उनकी आदत बन गई है और वे एक बार फिर विदेश की धरती पर रोने-धोने का काम कर रहे हैं. अनुराग ठाकुर ने सवाल पूछा कि पेगासस का आरोप लगाने वाले राहुल गांधी की क्या मजबूरी थी कि उन्होंने जांच के लिए अपना मोबाइल जमा नहीं करवाया? वो नेता जो भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर हैं, उनके मोबाइल में ऐसा क्या था जो उनको छिपाने की जरूरत थी?

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

3 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

3 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

5 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

5 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

6 hours ago