खेल

एशिया में खूब चलता है Nathan Lyon का जादू, इंदौर टेस्ट में अकेले ही झटके 11 विकेट

IND vs AUS 3rd Test: ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज में शानदार वापसी की है. सीरीज में 2-0 से पीछे चल रही मेहमान टीम ने इंदौर टेस्ट जीतकर सीरीज हारने से बच गई. ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर्स ने मैच में 18 विकेट झटके और यही मैच का टर्निंग प्वाइंट भी रहा. ऑफ स्पिनर नाथन लायन ने 11 विकेट झटके और अपनी टीम के लिए मैच विनर बनकर सामने आए. 35 साल के इस खिलाड़ी ने अपनी स्पिन का ऐसा जादू चलाया की भारतीय बल्लेबाजों ने सरेंडर कर दिया. इस मैच के पहली पारी में उन्होंने और दूसरी पारी में 8 विकेट लिए. यह पहला मौका नहीं है जब लायन ने अकेले के दम पर भारत को मैच जिताया.

इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई ‘लायन’, भारतीय बल्लेबाज लाचार

इंदौर की पिच पर बॉल काफी टर्न हो रही थी. मैच के पहले दिन ही पिच को लेकर कई सवाल उठाए गए. लेकिन इस पिच का पूरा फायदा ऑस्ट्रेलिया टीम के दिग्गद गेंदबाज नाथन लायन ने उठाया. उन्होंने अपनी फिरकी का जाल ऐसा बिछाया की भारतीय बल्लेबाज क्रीज पर जम ही नहीं पाए. पहली पारी के बाद भारतीय टीम बड़ी मुश्किल से संभली लेकिन दूसरी पारी में लायन पहले से भी ज्यादा खतरनाक साबित हुए और उन्होंने आठ विकेट चटकाए और भारत की हार की कहानी लिखी. नाथन लायन की क्रिकेटिंग जर्नी आसान नहीं रही है. उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया मगर उनकी मेहनत और हुनर ने उनकी किस्मत बदली और वर्ल्ड क्रिकेट में उनके नाम का डंका बजता है.

एशिया में खूब चलता है लायन का जादू

नाथन लायन एशिया में जादू खूब चलता है. वह इस महाद्वीप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विदेशी गेंदबाज हैं. नाथन लायन इस मामले में शेन वॉर्न को पीछे छोड़ चुके हैं, जिन्होंने 25 टेस्ट मैचों में 127 विकेट लिए थे. वहीं नाथन लायन एशिया में अबतक 27 टेस्ट में 137 विकेट झटक चुके हैं. लाथन लायन ने दूसरी बार भारतीय जमीं पर एक पारी में आठ विकेट लिए हैं.

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज

-दिवंगत स्पिनर शेन वार्न पहले नंबर पर हैं. ( उनके नाम 708 विकेट हैं)

-तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा दूसरे नंबर पर हैं. ( उनके नाम 563 विकेट हैं)

– नाथन लायन तीसरे नंबर पर हैं. (उनके नाम  479 विकेट ले चुके हैं)

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

4 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

4 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

5 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

6 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

6 hours ago