Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

किसानों के बीच पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, खेत में की धान की रोपाई, ट्रैक्टर भी चलाया

पूर्व सांसद और कांगेस नेता राहुल गांधी हरियाणा दौरे पर हैं. इस दौरान राहुल गांधी शनिवार की सुबह सोनीपत में एक अलग अंदाज में नजर आए.

किसानों के बीच खेत में पहुंचे राहुल गांधी

पूर्व सांसद और कांगेस नेता राहुल गांधी हरियाणा दौरे पर हैं. इस दौरान राहुल गांधी शनिवार की सुबह सोनीपत में एक अलग अंदाज में नजर आए. राहुल गांधी अचानक से किसानों के बीच पहुंचे. जहां किसान खेत में धान की रोपाई कर रहे थे. राहुल गांधी ने किसानों से मुलाकात की और बातचीत करने के बाद खेत में पहुंचकर धान की रोपाई की और खेत में ट्रैक्टर भी चलाया. राहुल गांधी को अपने बीच में पाकर किसान काफी उत्साहित नजर आए. इसके अलावा लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई.

 

जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी सोनीपत जिले के मदिना व बरोदा गांव में सुबह 7 बजे पहुंचे. जहां उन्होंने किसानों के साथ खेत में धान की रोपाई की. राहुल गांधी के गांव में पहुंचने की जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में लोग खेत पर पहुंच गए.

राहुल गांधी ने खेत में पहुंचकर सबसे पहले ट्रैक्टर चलाया. इस दौरान खेत पर काम करते हुए राहुल गांधी का वीडियो भी शूट किया गया. राहुल गांधी खेत में भरे पानी में उतर गए। लोगों ने उनके साथ फोटो खिंचवाई. राहुल गांधी का खेत में धान रोपाई करने और ट्रैक्टर चलाने की तस्वीरें तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

यह भी पढ़ें- West Bengal Panchayat Polls: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव आज, तैनात किए गए 1.30 लाख से अधिक जवान

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest