देश

“पीएम मोदी की ऐसी क्रूरता देखकर दुख होता है”, पहलवानों के मुद्दे पर भड़के Rahul Gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी के कर्तव्य पथ पर पहलवान विनेश फोगाट के खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार छोड़ने को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पीएम देश के संरक्षक हैं और उनकी ओर से “ऐसी क्रूरता” देखकर दुख होता है.

राहुल गांधी का हमला कई विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता फोगाट द्वारा अपने खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार लौटाने के एक दिन बाद आया है. बता दें कि खिलाड़ियों ने पीएम कार्यालय पहुंचने से रोकने के बाद अपने अवार्ड कर्तव्य पथ के बीच छोड़ दिया था.

संजय सिंह का विरोध कर रहे हैं पहलवान

फोगाट ने ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया के साथ मिलकर भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के करीबी सहयोगी संजय सिंह के चुनाव का विरोध किया था.जाने-माने पहलवानों ने बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे.

यह भी पढ़ें: पहलवान विनेश फोगाट ने कर्तव्य पथ पर छोड़ा अर्जुन अवॉर्ड, वापसी के लिए जा रहीं थीं PMO, पुलिस ने बीच रास्ते रोका

राहुल ने एक्स पोस्ट में क्या लिखा?

कर्तव्य पथ पर फोगट का एक वीडियो साझा करते हुए, राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में कहा, “देश की हर बेटी के लिए, आत्म-सम्मान पहले आता है, कोई भी अन्य पदक या सम्मान उसके बाद आता है.” क्या एक ‘घोषित बाहुबली’ से मिले ‘राजनीतिक लाभ’ की कीमत इन बहादुर बेटियों के आंसुओं से भी ज़्यादा हो गई है? पूर्व कांग्रेस प्रमुख ने कहा, प्रधानमंत्री देश के संरक्षक हैं, उनकी ओर से ऐसी क्रूरता देखकर दुख होता है.

मंगलवार को फोगाट ने अपना खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार सरकार को लौटाने का फैसला करते हुए कहा था कि ऐसे समय में ऐसे सम्मान निरर्थक हो गए हैं जब पहलवान न्याय पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. फोगाट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अपने फैसले की घोषणा की थी.शनिवार को उन्होंने अपने पुरस्कार लौटाने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें पीएमओ तक पहुंचने से रोक दिया. विरोध के निशान के रूप में, उन्होंने कर्तव्य पथ पर पुरस्कार छोड़ दिए और बाद में उन्हें दिल्ली पुलिस ने उठा लिया.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

1 hour ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

2 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

4 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

4 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

4 hours ago