देश

BHU Rape Case: बंदूक की नोक पर IIT BHU की छात्रा का गैंगरेप करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता ने लगाए थे ये आरोप

BHU Rape Case: बीते महीने वाराणसी में आईआईटी बीएचयू (IIT-BHU) की छात्रा के साथ बंदूक की नोक पर गैंगरेप की घटना से पूरा यूपी दहल गया था. इस घटना के बाद बीएयू में छात्रों ने जमकर बवाल काटा था और छात्राओं की सुरक्षा के लिए कई बड़े सवाल खड़े हुए थे. इस घटना में जहां आरोपियों ने छात्रा की इज्जत को तार-तार तो किया ही था, साथ ही वीडियो भी बना कर वायरल कर दिया था. फिलहाल इस घटना के करीब दो महीने बाद पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. शनिवार को पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया है.

गौरतलब है कि, नवंबर महीने के पहले हफ्ते में आईआईटी बीएचयू में एक छात्रा के साथ ही छेड़छाड़ की खबर के बाद बवाल मच गया था. दोस्त के साथ जा रही छात्रा को तीन युवकों ने रोक कर छेड़छाड़ की थी और इसका वीडियो भी बना लिया था. इस घटना के बाद ही छात्राओं की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े करते हुए सैकड़ों छात्र सड़क पर उतर गए थे और घटना की निन्दा करते हुए बैनर और पोस्टर के साथ धरना-प्रदर्शन किया था. फिलहाल घटना के करीब दो महीने तक पुलिस आरोपियों की तलाश करती रही. शनिवार को पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. वाराणसी पुलिस ने कुणाल पांडेय, आनंद उर्फ अभिषेक चौहान और सक्षम पटेल को गिरफ्तार किया है. इन तीनों पर छात्रा के साथ गैंगरेप करने का आरोप है. घटना के बाद इनकी तस्वीर भी सामने आई थी. पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में उपयोग की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है और पूछताछ कर रही है.

ये भी पढ़ें- Bharat Express Opinion Poll: क्या राम के नाम पर सियासत करना सही है? राम मंदिर, हिंदुत्व और सनातन जैसे मुद्दे लोकसभा चुनाव के धुरी रहने वाले हैं?

छात्रा ने ये दिया था बयान

छात्रा ने अपने साथ हुई घटना पर पुलिस को दिए बयान में बताया था कि, बुधवार रात 1:30 बजे वह अपने हॉस्टल से किसी जरूरी काम के लिए बाहर निकली थी. कैंपस के गांधी स्मृति चौराहे के पास उसका दोस्त मिला था. हम दोनों साथ में जा रहे थे कि रास्ते में कर्मन बाबा मंदिर से करीब 300 मीटर दूर पीछे से एक बुलेट आई. उस पर तीन लड़के सवार थे. पीड़िता ने पुलिस को ये भी बताया था कि, उन लोगों ने बाइक खड़ी करके मुझे और मेरे दोस्त को रोक लिया और गलत हरकत की. जब बचाव के लिए चिल्लाई तो मुझे मारने की धमकी दी थी. तो वहीं इस पूरी घटना को लेकर कांग्रेस और सपा ने योगी सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे और जमकर आलोचना की थी तो वहीं बीएचयू में जमकर हुए बवाल में छात्रों ने इस पूरी घटना के विरोध में कक्षा और लैब में रिसर्च का काम भी बंद कर दिया गया था. वहीं इस मामले में लंका थाने में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

1 hour ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

2 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

4 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

4 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

4 hours ago