कांग्रेस नेता राहुल गांधी
Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आखिरकार लंबे समय बाद अलग लुक में नजर आए हैं. उनका ये लुक सोशल मीडिया में वायरल हो गया है. उन्होंने अपनी बढ़ी हुई दाढ़ी ट्रिम करवा ली है. दाढ़ी के साथ उन्होंने अपने
बाल भी सेट करवा लिए हैं. राहुल गांधी इनदिनों ब्रिटेन के दौरे पर हैं. यहां वो कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने गए हैं.
राहुल गांधी का नया लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है. राहुल गांधी इस नए लुक में काफी अट्रैक्टिव नजर आ रहे हैं. तस्वीरों में दाढ़ी-मूंछ ट्रिम कराए नए लुक में राहुल गांधी टाई लगाए कोट-पैंट पहने दिख रहे हैं.
बता दें कि 7 सितंबर 2022 से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के बाद से राहुल गांधी कई राज्यों से गुजरे. इस दौरान राहुल गांधी ने पूरी यात्रा के दौरान शेव नहीं की थी और न ही बाल कटवाए थे. ऐसे में वो बेहद अलग दिखने लगे थे. इस लुक में लोगों ने उन्हें कभी नहीं देखा था. जिस पर कई विपक्षी दलों के नेताओं ने तरह-तरह की टिप्पणी की थी और उनकी तुलना सद्दाम हुसैन से कर दी थी.
-भारत एक्सप्रेस
Muzaffarnagar Temple case: मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में एक युवक की कथित तौर पर लात-घूंसों…
विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 की 400 मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकंड का समय…
समस्तीपुर के हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान खतरनाक अव्यवस्था का वीडियो सामने…
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…
KGMU Nursing Students Protest: KGMU में दिव्यांशी यादव की मौत के बाद नर्सिंग छात्रों का…
Revanth Reddy news: तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी की 'राम अमीरों के, शिव गरीबों के' टिप्पणी…