खेल

IND vs AUS: Todd Murphy के सामने कांप रहे हैं विराट के पांव!

Virat Kohli vs Todd Murphy: टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट के पहले दिन एक बड़ा झटका लगा जब स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी ने एक बार फिर अपना शिकार बनाया. पूर्व कप्तान जब बल्लेबाजी करने उतरे तो वो मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद क्रीज पर काफी ठोस दिख रहे थे. ऐसा लग रहा था कि वह टीम को मुश्किल स्थिति से उबार लेंगे लेकिन अफसोस ऐसा हो नहीं सका. हैरान करने वाली बात यह है कि विराट लगातार तीसरी बार उस खिलाड़ी का शिकार बने जिसने महज 2 मैच खेले है. विराट कोहली को मर्फी ने नागपुर टेस्ट में एक बार आउट किया था. दिल्ली टेस्ट की दूसरी पारी में भी विराट कोहली का विकेट मर्फी ने लिया था. विराट कोहली भले ही दिग्गज बल्लेबाज हों लेकिन मर्फी ने इस बल्लेबाज को काफी परेशान किया है.

मर्फी के सामने फ्लॉप विराट

लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली बीते कुछ समय से फॉर्म में लौटे है. लेकिन एक बार फिर उनका बल्ला खामोश नजर आ रहा है. इसका सबसे बड़ा कारण है ऑस्ट्रेलिया का एक नया खिलाड़ी. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 के नागपुर टेस्ट में भारत के खिलाफ मर्फी ने अपना डेब्यू किया है. अपने पहले ही मैच में उन्होंने 5 विकेट लेकर इस लिस्ट में अपना नाम शुमार कर लिया. इस लिस्ट में विराट का नाम भी शामिल था. टॉड मर्फी के सामने कितना संघर्ष करना पड़ा इसकी तस्दीक ये आंकड़े करते हैं.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: क्रिकेट फैंस को झटका, चोट की वजह से जसप्रीत बुमराह बाहर, BCCI नहीं लेना चाहता रिस्क!

विराट कोहली ने मर्फी की 83 गेंदों का सामना किया है और वो उनके खिलाफ महज 39 रन ही बना सके हैं. विराट ने मर्फी की 59 गेंदों में कोई रन नहीं बनाया. वहीं वो इस खिलाड़ी की चार ही गेंदों को बाउंड्री के दर्शन करा सके. मर्फी ने 3 बार विराट कोहली को आउट किया और इस गेंदबाज के खिलाफ उनका औसत महज 13 का है.

तीसरे टेस्ट में मुश्किल में भारत

इंदौर की पिच ने बल्लेबजों को शुरू के आधे घंटे में ही बहुत परेशान किया है, जिसके कारण बल्लेबाजों को स्पिनर्स की गेंद संभालना बेहद मुश्किल हो रहा है. वहीं स्टीव स्मिथ की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया की टीम का मनोबल जरूर ऊंचा है. तीसरे टेस्ट मैच में स्टार्क भी खेल रहे हैं जबकि कैमरन ग्रीन को भी ऑस्ट्रेलिया की तरफ से प्लेइंग 11 में जगह मिली है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

10 minutes ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

1 hour ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

2 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

2 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

2 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

3 hours ago