Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Rahul Gandhi: लंबे समय बाद नए लुक में नजर आए हैं राहुल गांधी, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

7 सितंबर 2022 से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के बाद से राहुल गांधी कई राज्यों से गुजरे. इस दौरान राहुल गांधी ने पूरी यात्रा के दौरान शेव नहीं की थी और न ही बाल कटवाए थे.

Rahul Gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी

Edited by Nitish Pandey

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आखिरकार लंबे समय बाद अलग लुक में नजर आए हैं. उनका ये लुक सोशल मीडिया में वायरल हो गया है. उन्‍होंने अपनी बढ़ी हुई दाढ़ी ट्रिम करवा ली है. दाढ़ी के साथ उन्होंने अपने
बाल भी सेट करवा लिए हैं. राहुल गांधी इनदिनों ब्रिटेन के दौरे पर हैं. यहां वो कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने गए हैं.

राहुल गांधी का नया लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है. राहुल गांधी इस नए लुक में काफी अट्रैक्टिव नजर आ रहे हैं. तस्वीरों में दाढ़ी-मूंछ ट्रिम कराए नए लुक में राहुल गांधी टाई लगाए कोट-पैंट पहने दिख रहे हैं.

ये भी पढ़ें: मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को अजय माकन ने ठहराया जायज, बोले- 6% कमीशन को बढ़ाकर 12% कर दिया गया, ये भ्रष्टाचार नहीं तो क्या है?

बता दें कि 7 सितंबर 2022 से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के बाद से राहुल गांधी कई राज्यों से गुजरे. इस दौरान राहुल गांधी ने पूरी यात्रा के दौरान शेव नहीं की थी और न ही बाल कटवाए थे. ऐसे में वो बेहद अलग दिखने लगे थे. इस लुक में लोगों ने उन्‍हें कभी नहीं देखा था. जिस पर कई विपक्षी दलों के नेताओं ने तरह-तरह की टिप्‍पणी की थी और उनकी तुलना सद्दाम हुसैन से कर दी थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital