देश

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने 113 बार सुरक्षा के नियमों का किया उल्लंघन- कांग्रेस की चिठ्ठी पर CRPF का जवाब

Rahul Gandhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक को लेकर कांग्रेस (Congress) द्वारा उठाए गए सवाल और गृह मंत्रालय को लिखी चिट्ठी पर उनकी सुरक्षा में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने जवाब दिया है. सीआरपीएफ (CRPF) ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंपे अपने जवाब में बताया कि निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के लिए पूरी तरह से सुरक्षा व्यवस्था की गई. खुद राहुल गांधी ने 2020 से अब तक कई बार सुरक्षा के तय निर्देशों का उल्लंघन किया है. भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान भी ऐसा हुआ है.

सीआरपीएफ (CRPF) ने बताया कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने 2020 से अब तक कई बार सुरक्षा के तय निर्देशों का उल्लंघन किया है. उन्होंने लगभग 113 बार सुरक्षा के नियम तोड़े हैं और उन्हें विधिवत सूचित किया गया है. सीआरपीएफ (CRPF) ने कहा कि राहुल गांधी की ओर से निर्धारित दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कई मौकों पर देखा गया है और इस तथ्य से उन्हें समय-समय पर अवगत कराया गया है.

सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं- सीआरपीएफ

सीआरपीएफ ने बताया कि राहुल गांधी के लिए सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं. किसी भी सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति के दौरे के दौरान सीआरपीएफ द्वारा राज्य पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के समन्वय में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की जाती है. सीआरपीएफ के मुताबिक, प्रत्येक दौरे के लिए अग्रिम सुरक्षा संपर्क भी किया जाता है. दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा के प्रवेश करने से पहले भी राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर सभी हितधारकों से अग्रिम सुरक्षा संपर्क किया गया था.

सीआरपीएफ के मुताबिक, यात्रा को लेकर सभी सुरक्षा दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन किया गया है और दिल्ली पुलिस ने सूचित किया है कि सुरक्षा कर्मियों की पर्याप्त तैनाती की गई थी. सीआरपीएफ ने अपने जवाब में कहा है कि संरक्षित व्यक्ति के लिए की गई सुरक्षा व्यवस्था तब ठीक काम कर रही है, जब संरक्षित व्यक्ति स्वयं निर्धारित सुरक्षा गाइडलाइन का पालन करता है.

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi in Delhi: मेरी इमेज खराब करने में बीजेपी ने हजारों करोड़ रु बर्बाद कर दिए- लाल किले से मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी

गौरतलब है कि कांग्रेस ने केंद्र सरकार से भारत जोड़ो यात्रा में राहुल की सुरक्षा की मांग की थी. इसको लेकर पार्टी महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भी लिखा था. उन्होंने कहा था कि दिल्ली में राहुल की सुरक्षा में कई बार चूक हुई है. इस मामले में इंटेलिजेंस ब्यूरो ने यात्रा में शामिल कई लोगों से पूछताछ की है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

तमिलनाडु दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, देश की प्रगति में योगदान की जमकर की सराहना

तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…

15 minutes ago

पंजाब चुनाव से पहले खेला! ‘आप’ के 2 विधायकों ने खोला मोर्चा, शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोलेंगे ‘झाड़ू’ की पोल

Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…

31 minutes ago

विशेष लेख: छत्तीसगढ़ के 26 साल,बेमिसाल या बेहाल? विकास के दावों और जमीनी हकीकत की निष्पक्ष पड़ताल

Chhattisgarh Foundation Day: किसान की खुशहाली कहां है? प्रदेश के कुल फसल क्षेत्र में लगभग…

33 minutes ago

‘ये वैभव प्रोटेस्ट कर रहा है!’ प्लेइंग इलेवन से कटे पत्ते तो अक्षर पटेल ने लिए मजे; देखें VIDEO

IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…

1 hour ago

‘ना भूले हैं, ना भूलेंगे’ 1984 सिख दंगों के घाव कुरेदकर बीजेपी का पलटवार, हरि नगर से तिलक नगर तक पदयात्रा

BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…

1 hour ago