देश

Reliance Family Day: मुकेश अंबानी बोले- 2047 तक 40 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकता है भारत

रिलायंस के संस्थापक धीरूभाई अंबानी की 90वीं जयंती के मौके पर रिलायंस फाउंडेशन ने ग्रेजुएशन और पोस्टग्रेजुएशन के छात्रों के लिए स्कॉलरशिप का ऐलान किया. वहीं, इस मौके पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने संस्थापक (धीरूभाई अंबानी) के मूल सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को जाहिर किया, जिसने रिलायंस को बनाए रखा है. उन्होंने धीरूभाई अंबानी के मूल सिद्धांतों- अखंडता, उत्कृष्टता, सहानुभूति, एक-दूसरे की मदद, शेयर करना और देखभाल करने पर बात की.

मुकेश अंबानी ने कहा, “साल गुजरेंगे, सदियां बीत जाएंगी. रिलायंस बड़ा और बड़ा होता रहेगा, बिल्कुल बरगद के पेड़ की तरह. इसकी शाखाएं और फैलेंगी, जड़ें और गहरी होंगी. लेकिन हम अपने संस्थापक को हमेशा कृतज्ञता के साथ याद रखेंगे जिन्होंने 45 साल पहले इस वटवृक्ष का बीज बोया था.”

रिलायंस के चेयरमैन ने कहा, “हिंदू परंपरा में, वटवृक्ष कुलीन है, यह पवित्र है. जब भी मैं रिलायंस और उस मिशन के बारे में सोचता हूं जिसके लिए मेरे पिता ने इसकी स्थापना की थी, तो मुझे लगता है कि इसी तरह उस मिशन में भी कुछ अच्छा और पवित्र है.” उन्होंने कहा, “हमारा मिशन विश्व-स्तरीय बिजनेस के जरिए भारत को समृद्ध बनाना है और सभी भारतीयों के जीवन में खुशियां लाना है. इसलिए, हर साल स्थापना दिवस पर रिलायंस परिवार में हम सभी – मैं, नीता, आकाश, ईशा, अनंत और आप सभी – खुद को याद दिलाएं कि हम सभी इस असाधारण और गौरवपूर्ण मिशन के ट्रस्टी हैं.”

मुकेश अंबानी ने कहा, “जैसा कि आप जानते हैं, हम ऐसे दौर में हैं जब दुनिया 21वीं सदी को ‘भारत की सदी’ के रूप में देखने लगी है. हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे भारत का ‘अमृतकाल’ कहा है. 5000 साल पुराने इतिहास वाले भारत में अगले 25 साल सबसे परिवर्तनकारी होने जा रहे हैं. यह तब है जब भारत आर्थिक विकास हासिल करने के लिए तैयार है.

40 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था’ बन सकता है भारत- अंबानी

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन ने कहा कि देश 2047 तक ’40 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था’ बन सकता है. यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है क्योंकि भारत के पास युवाओं की शक्ति, एक परिपक्व लोकतंत्र की शक्ति और प्रौद्योगिकी की नई अधिग्रहीत शक्ति है. उन्होंने कहा, “इसी तरह, ऐसे समय में जब दुनिया के कई हिस्सों में अनिश्चितता, अस्थिरता का माहौल है, भारत को विश्व स्तर पर शाइनिंग स्पॉट के रूप में देखा जा रहा है.” मुकेश अंबानी ने कहा, “मैं चाहूंगा कि रिलायंस में हर लीडर और हर कर्मचारी यह जाने कि किस्मत ने हमें भारत के अमृतकाल के वादे को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान देने का मौका दिया है और एक जिम्मेदारी भी दी है.

उन्होंने कहा कि यह 2022 का आखिरी समय है जब रिलायंस अपने स्वर्णिम दशक के आधे रास्ते को पार कर चुका होगा. अंबानी ने कहा कि अब से पांच साल में रिलायंस अपने पचास साल पूरे कर लेगा. हमने अब तक जो हासिल किया है, उस पर हम सभी को गर्व है. लेकिन आगे की यात्रा कहीं अधिक रोमांचक, अधिक चुनौतीपूर्ण भी होने वाली है.

अपने बेटे आकाश अंबानी की तारीफ की

उन्होंने अपने बेटे आकाश की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में JIO इंडिया का बेहतरीन 5जी नेटवर्क बन गया है. अंबानी ने कहा कि Jio के 5G का काम 2023 में पूरी हो जाएगा। उन्होंने कहा, “मैं डिजिटल कनेक्टिविटी बिजनेस में नंबर 1 की स्थिति को और मजबूत करने के लिए पूरी जियो टीम को दिल से बधाई देता हूं. लेकिन जियो प्लेटफॉर्म्स को अब भारत के अगले बड़े अवसर के लिए तैयार हो जाना चाहिए. इन प्लेटफॉर्म्स को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए अद्वितीय डिजिटल उत्पाद प्रदान करने के लिए तैयार हो जाना चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

17 minutes ago

Crop Compensation: अन्नदाताओं के लिए बड़ी राहत, बारिश से खराब हुआ धान; झटपट ऐसे क्लेम करें सरकारी मुआवजा

Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…

19 minutes ago

नशे में धुत पंजाब के सीएम भगवंत मान? जानिए वायरल वीडियो का सच

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…

22 minutes ago

तमिलनाडु दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, देश की प्रगति में योगदान की जमकर की सराहना

तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…

54 minutes ago

पंजाब चुनाव से पहले खेला! ‘आप’ के 2 विधायकों ने खोला मोर्चा, शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोलेंगे ‘झाड़ू’ की पोल

Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…

1 hour ago