Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

चूरू सांसद राहुल कस्वां ने थामा कांग्रेस का हाथ, थोड़ी देर पहले भाजपा से दिया था इस्तीफा

Rahul Kaswan Joined Congress: राजस्थान की चूरू संसदीय सीट से सांसद राहुल कस्वां आज बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी उन्हें चूरू से लोकसभा का प्रत्याशी बना सकती है.

Rahul Kaswan Joined Congress

कांग्रेस में शामिल होने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ राहुल कस्वां.

Rahul Kaswan Joined Congress: राजस्थान में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. चूरू से सांसद राहुल कस्वां ने सोमवार 11 मार्च को पार्टी से इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस में शामिल हो गए. वे चूरू सीट से टिकट कटने से नाराज थे.

कांग्रेस अध्यक्ष ने मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज दिल्ली स्थित एआईसीसी मुख्यालय पर पार्टी की सदस्यता दिलाई. इस मौके पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटसरा और प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा मौके पर मौजूद थे. कांग्रेस में शामिल होने के बाद राहुल कस्वां ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी का धन्यवाद करता हूं. मैं आगे भी चूरू क्षेत्र की जनता के लिए काम करता रहूंगा. उन्होंने कहा कि भाजपा में लगातार किसानों की अनसुनी की जा रही है.

कस्वां ने आगे कहा कि और भी कई ऐसे मुद्दे हैं जिन्हें देखते हुए वे कांग्रेस से जुड़ेंगे. अब मैं कांग्रेस पार्टी में रहकर जनता के हित में काम करता रहूंगा. इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस्तीफे का ऐलान किया. उन्होंने लिखा राम-राम मेरे चूरू लोकसभा के परिवारजनों! आप सभी की भावनाओं के अनुरूप मैं सार्वजनिक जीवन में बड़ा फैसला लेने जा रहा हूं. मैं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं.

पीएम मोदी समेत इन दिग्गजों का जताया आभार

उन्होंने आगे लिखा कि मैं भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा, पीएम नरेंद्र मोदीजी और श्री अमित शाह जी का आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने मुझे 10 वर्षों तक सेवा करने का अवसर दिया. इसके साथ ही उन्होंने जनता का भी आभार व्यक्त किया. बता दें कि भाजपा ने 2 मार्च को 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी. पार्टी ने चूरू लोकसभा सीट से राहुल कस्वां का टिकट काटकर पैरालंपिक खिलाड़ी देवेंद्र झाझड़िया को प्रत्याशी बनाया. ऐसे में अब उनके कांग्रेस ज्वाॅइन करने से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस उन्हें चूरू सीट से उम्मीदवार बना सकती है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital