देश

Swami Prasad Maurya: भगवान राम पर फिर अमर्यादित टिप्पणी कर फंसे स्वामी प्रसाद मौर्य, हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता ने दर्ज कराया केस

Swami Prasad Maurya: समाजवादी पार्टी के एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ रायबरेली की कोतवाली पुलिस में एक वीडियो के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें कथित तौर पर उन्हें भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते दिखाया गया है. स्वामी प्रसाद के खिलाफ इस साल दर्ज की गई यह चौथी एफआईआर है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “मिले मुलायम कांशी राम” और भीड़ को वाक्य पूरा करने के लिए यह कहते हुए सुना जा सकता है कि “हवा में उड़ गए जय श्री राम”

स्वामी प्रसाद मौर्य के इस बयान से दुकी होकर एक हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता मारुत त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि “मौर्य की इस तरह की टिप्पणी से माहौल खराब हो रहा है और सांप्रदायिक हिंसा भड़क रही है”.

रायबरेली (शहर) सर्कल अधिकारी, वंदना सिंह ने कहा कि “सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद (Swami Prasad Maurya) मौर्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है.”

बता दें कि सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने तीन अप्रैल को रायबरेली के एक निजी कॉलेज में सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की प्रतिमा का अनावरण करने के दौरान कथित रूप से आपत्तिजनक नारा लगाया था.

ये भी पढ़ें: Ramcharitmanas Controversy: ‘गर्व से कहो हम शूद्र हैं’, सपा कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर, स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में कई OBC संगठन करेंगे पैदल मार्च

गौरतलब है कि बीते दिनों सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा था कि रामचरितमानस में दलितों और महिलाओं का अपमान किया गया है. तुलसीदास ने इसे अपनी खुशी के लिए लिखा था. करोड़ों लोग इसे नहीं पढ़ते. उन्होंने सरकार से इस पर प्रतिबंध तक लगाने की मांग तक कर दी. मौर्य ने रामचरितमानस को बकवास बताते हुए इसकी कुछ चौपाइयां हटवाने की मांग की थी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दवाओं की खरीद में कीमतों का खेल? दूसरे राज्यों से तुलना में झारखंड की दरों पर उठे गंभीर सवाल

Jharkhand News: झारखंड में सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं की खरीद की प्रक्रिया एक बार…

15 seconds ago

Swiss President India Visit: भारत-स्विट्जरलैंड में निवेश और रोजगारों के लिए हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने क्‍या-कुछ कहा जानिए

SWISS PRESIDENT GUY PARMELIN IN INDIA: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन के 3 दिवसीय राजकीय…

15 minutes ago

क्या 4 साल का इंतजार रंग लाया? जानिए कैसे ‘चौथी फेल’ विजय सलगांवकर ने 3 दिन में छापे 270 करोड़+

Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…

47 minutes ago

मिडिल ईस्ट से आई खुशखबरी! पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता, कम होने वाली हैं तेल की कीमतें

Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट से तेल सप्लाई बढ़ने और G7 देशों के भंडार जारी…

47 minutes ago

ग्वालियर में खौफनाक कार एक्सीडेंट, 3 गाड़ियों के उड़े परखच्चे, पुलिस ने घायल ड्राइवर को भेजा अस्पताल

Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…

55 minutes ago