क्राइम

Unnao Father Killed Children: उन्नाव में बाप बना हैवान, कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर दोनों बच्चों को मारा, पुलिस से बचने के लिए पत्नी पर लगा दिया हत्या का आरोप

Unnao Father Killed Children: यूपी के उन्नाव जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक बाप, अपने दो बच्चों को जहरीला पदार्थ खिलाकर मौत के घाट उतार दिया और हत्या का आरोप अपनी पत्नी पर लगा दिया. हालांकि जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. मृतक बच्चों की पहचान ऋतिक (6 माह) और सोनाक्षी (3 साल) के रूप में हुई है.

क्या है पूरा मामला?

उन्नाव के पुरवा थाना क्षेत्र के रम्माखेड़ा गांव के रहने वाले रोहित रैदास ने पुलिस को फोन कर बताया कि उसकी पत्नी नेहा ने उसके दोनों बच्चों ऋतिक (6 माह) और सोनाक्षी (3 साल) को जहरीला पदार्थ खिलाकर मौत के घाट उतार दिया है. मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी. जांच के दौरान पुलिस ने जब इस मामले में पति से सख्ती से पूछताछ की तो उसकी पोल खुल गई और उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया.

आखिर पति-पत्नी में क्यों थी अनबन?

रोहित रैदास ने 2021 में पश्चिमटोला निवासी नेहा से लव मैरिज किया था. समय के साथ रोहित को शराब की लत लग गई, जिसके चलते उसकी, पत्नी नेहा से विवाद होने लगा. पति की हरकतों से परेशान होकर पत्नी नेहा, रोहित को छोड़कर किसी दूसरे व्यक्ति के साथ फर्रुखाबाद में रहने लगी. जिसके बाद रोहित ने इसकी शिकायत पुलिस में की लेकिन नेहा ने उसके साथ रहने से इनकार कर दिया. जिसके बाद नेहा अपने मायके में रहने लगी.

ये भी पढ़ें- Raja Raghuvanshi Murder Case: परिवार पर आए संकट में अवसर ढूंढ रहा है सोनम का भाई, क्या अपनी बहन के साथ मिला हुआ है गोविंद?

अब क्या हुआ?

रोहित पत्नी नेहा से बार-बार माफी मांगता रहा और नेहा के परिजनों से भी गुहार लगाता रहा. जिसके बाद उसके ससुरालियों ने नेहा को समझाकर फिर नेहा को रोहित के साथ रहने भेज दिया. रोहित कुछ दिन तो सही रहा लेकिन उसकी आदतें फिर वैसी ही हो गईं. वह जितना कमाता उतना शराब में उड़ा देता, जिसकी वजह से उसका और नेहा का लगातार विवाद होता रहा. घटना वाले दिन भी आरोपी रोहित शराब पीकर घर आया और पत्नी के साथ मारपीट करने लगा. जिसके बाद पत्नी ने भी पति को पीटा और मायके चली गई. पत्नी के जाने के बाद आरोपी ने दोनों बच्चों को जहर देकर मार दिया और इल्जाम पत्नी पर लगा दिया.

कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर दिया हत्या को अंजाम

जब पुलिस ने मामले की जांच की तो मामला पुरा खुल गया. पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी अपनी पत्नी को फंसाने के लिए ही दोनों बच्चों की हत्या कर दी और हत्या का आरोप अपनी पत्नी पर लगा दी. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बीज भंडार की दुकान से कीटनाशक दवा खरीदी और कोल्डड्रिंक में मिलाकर बच्चों को पिला दिया. जिसमें दोनों बच्चों की मौत हो गई.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

19 minutes ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

44 minutes ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

54 minutes ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजे आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

1 hour ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

1 hour ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

1 hour ago