Bharat Express DD Free Dish

IndiGo की फ्लाइट में एक शख्स ने दूसरे यात्री को मारा थप्पड़, आरोपी हिरासत में, जानें क्या था मामला ?

मुंबई से कोलकाता जा रही एक IdigGo की फ्लाइट में उस समय हंगामा मच गया जब एक व्यक्ति ने दूसरे यात्री को थप्पड़ मार दिया.

मुंबई से कोलकाता जा रही एक फ्लाइट में उस समय हंगामा मच गया जब एक व्यक्ति ने दूसरे यात्री को थप्पड़ मार दिया. यह घटना शुक्रवार की है. सामने आ रही जानकारी के अनुसार, यह घटना IdigGo की फ्लाइट 6E138 में हुई. बता दें, यह फ्लाइट मुंबई से कोलकाता जा रही थी. फ्लाइट के कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरने के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ले से वायरल हो रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सीट पर बैठ एक यात्रि ने खड़े दूसरे यात्रि को थप्पड़ मार रहा है. घटना के बाद पीड़ित रोने लगा और उसे वहा से हटा दिया गया. वहीं दूसरे सीट पर बैठे एक यात्रि ने आरोपी से कहा कि थप्पड़ कैसे मार सकते हो. इसके अलावा दूसरे यात्रि को कहते हुए सुना जा सकता है कि ऐसा मत करो.

ये भी पढ़ें: हवाई सफर में उपद्रव: भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय कानून के तहत हो सकती है सजा; क्यों बनी ‘नो फ्लाई लिस्ट’?

घटना का वीडियो वायरल

घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सीट पर बैठा एक यात्री खड़े दूसरे यात्री को थप्पड़ मार रहा है. घटना के बाद पीड़ित रोने लगा और उसे वहां से हटा दिया गया. वहीं दूसरे सीट पर बैठे एक यात्री ने आरोपी से कहा कि थप्पड़ कैसे मार सकते हो. इसके अलावा दूसरे यात्री को कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘ऐसा मत करो’.

क्या है मामला?

हालांकि यह मामला क्यों हुआ इसकी जानकारी अभी भी सामने नहीं आई है.

इसे भी पढ़ें- 30 साल बाद कावड़ यात्रा पर Manoj Tiwari, सुईया पहाड़ पर भजनों से बांधा समां

मामले पर IndiGo ने क्या कहा ?

वहीं घटना के बाद IndiGo ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि,

“हमें अपनी एक उड़ान में हुई मारपीट की घटना की जानकारी है. ऐसा अभद्र व्यवहार पूरी तरह से अस्वीकार्य है और हम अपने यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा और गरिमा से समझौता करने वाले किसी भी कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं. हमारे चालक दल ने स्थापित मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार कार्य किया. संबंधित व्यक्ति की पहचान अभद्र व्यक्ति के रूप में की गई और आगमन पर उसे सुरक्षा अधिकारियों को सौंप दिया गया. प्रोटोकॉल के अनुसार, सभी संबंधित नियामक एजेंसियों को विधिवत सूचित कर दिया गया है. हम अपनी सभी उड़ानों में एक सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read