देश

छठ पर्व पर रेलवे की सौगात, यूपी को मिली मुम्बई के लिए नई ट्रेन

Railway News: छठ के महापर्व को जहां पूरे पूर्वांचल समेत भोजपुरी बाहुल्य लोगों के बीच में धूम धाम से मनाया जा रहा है. इसी महापर्व के अवसर पर भारतीय रेलवे ने पूर्वांचल समेत उत्तर प्रदेश को बड़ा तोहफा दिया. पूर्वांचल के मध्य में स्थित मऊ जनपद में साड़ी का बड़े स्तर पर काम है तथा यहां के लोगों को रोजगार के तलाश में माया नगरी का सफर करते रहना पड़ता है लेकिन मऊ जनपद से शुरु होकर मुम्बई तक जाने वाली कोई ट्रेन होने की वजह से यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ता था. लेकिन छठ के महापर्व पर यह समस्या खत्म होने जा रही है और इस बात की पुष्टि खुद यूपी सरकार के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए के शर्मा ने किया है.

आपको बता दें कि ए के शर्मा ने नई ट्रेन को चलवाने के लिए अक्टूबर में रेल मंत्री को लेटर लिखा था और छठ पर्व पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंत्री ए के शर्मा के पत्र का संज्ञान लेते हुए एक नई साप्ताहिक एक्सप्रेस रेल गाड़ी मऊ से मुंबई तक चलाने की मंजूरी दे दी है. नई ट्रेन चलाने की बात की जानकारी खुद केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने फोन पर मंत्री ए के शर्मा को दी.

लोक आस्था के इस महापर्व छठ पूजा पर भारत सरकार द्वारा मऊ से मुंबई एक नई साप्ताहिक रेल गाड़ी की मंजूरी मिलना वाकई पूर्वांचल समेत उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए तोहफ़े की तरह है. इसके लिए प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का सोशल साइट एक्स पर आभार प्रकट किया है.

क्या लिखा था पत्र में?

मंत्री शर्मा ने भारत सरकार के रेल मंत्रालय से मऊ, आजमगढ़, शाहगंज, मुम्बई वाया प्रयागराज, कानपुर नई ट्रेन संचालन के लिए पत्र लिखा था जिसमें लिखा गया था कि पूर्वोत्तर रेलवे अंतर्गत उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ-शाहगंज-मुंबई वाया प्रयागराज-कानपुर रेल खंड पर मुंबई जाने हेतु एक मात्र ट्रेन गोदान एक्सप्रेस संचालित है. आम जन मानस द्वारा संज्ञान में लाया गया कि यह ट्रेन मऊ से मुंबई तक वाया प्रयागराज, कानपुर आगरा कोटा रतलाम सूरत होकर जाती है. ट्रेन में लोगों को जगह नहीं मिलती है और काफी भीड़ भी होती है. अतः इस रूट पर एक नई ट्रेन संचालित किये जाने की आवश्यकता है.

22 नवम्बर को मऊ से होगा वर्चुअल उद्घाटन

22 नवम्बर दिन बुधवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इस नई ट्रेन का वर्चुअल उद्घाटन करते हुए हरी झंडी दिखायेंगे. यह नई साप्ताहिक एक्सप्रेस रेल गाड़ी मऊ से शुरू होकर मुहम्मदाबाद गोहना, आज़मगढ़, शाहगंज, जौनपुर, प्रयागराज होते हुई मुंबई तक जाएगी.

ट्रेन के बारे में क्या कहा ए के शर्मा ने?

बकौल मंत्री ए के शर्मा, इस नई रेल गाड़ी से पूर्वांचल के विकास के और गति मिलेगी. रेल सेवा शुरू होने से यात्री सुविधा के साथ ही मऊ एवं पूर्वांचल से वस्त्र, कृषि उत्पाद, खाद्य और अन्य सामग्रियों का परिवहन भी सुगम होगा, जिससे व्यापार और उद्योग में सुधार होगा. रेल सेवाएं एक समय पर बहुत अधिक मात्रा में सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचा सकती हैं, जिससे बाजार में सामान की उपलब्धता में सुधार होगा. इस रेल गाड़ी से सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के साथ-साथ इनवायरनमेंटल लाभ भी मिलेगा. रेलवे ट्रांसपोर्ट पर्यावरण के लिए उत्तम है, क्योंकि अन्य परिवहन साधनों की तुलना में इसमें कम प्रदूषण और ऊर्जा की खपत होती है. इस ट्रेन से नौकरी करने वाले, व्यापारी एवं किसानों को विशेष लाभ मिलेगा.

Divyendu Rai

Recent Posts

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

48 seconds ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

24 minutes ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

1 hour ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

1 hour ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

1 hour ago

गोली मिस हुई और बच गई जान! आरा में बेखौफ बदमाशों ने शिक्षक से की चेन छिनतई की कोशिश

Firing In Ara/आशुतोष पाण्डेय: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में सुबह-सुबह अपराधियों ने एक…

1 hour ago