सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया
Rajasthan News: राजस्थान में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज रहा है. 25 नवंबर को वोटिंग होगी. जिसको लेकर बीजेपी-कांग्रेस समेत अन्य दल प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं. इसी बीच राज्य में हुए कथित 20 हजार करोड़ के वाटर स्कैम का मामला भी तेजी के साथ तूल पकड़ रहा है. जिसको लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) लगातार छापेमारी कर रही है. इस घोटाले में नेतास मंत्रियों के अलावा आईएएस रैंक के अधिकारियों का नाम भी सामने आ रहा है.
बीते दिनों 3 नवंबर को ईडी ने दौसा में एक साथ 23 जगहों पर रेड डाली थी. जिसमें एडिशनल चीफ सेक्रेटरी सुबोध अग्रवाल के ठिकाने पर भी छापेमारी की गई थी. सुबोध अग्रवाल पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट और वाटर रिसोर्स डिपार्टमेंट में एसीएस हैं.
20 हजार करोड़ रुपये का हुआ कथित घोटाला जल जीवन मिशन परियोजना से जुड़ा है. ये परियोजना केंद्र सरकार की है. जिसे राज्य में लागू करने में जमकर बंदरबाट कर हजारों करोड़ का घोटाला किया गया है. इसी मामले को लेकर अगस्त महीने में एंटी करप्शन ब्यूरो ने जांच शुरू की थी. एंटी करप्शन ने बाद में इस मामले को ईडी को ट्रांसफर कर दिया था. जिसके बाड ईडी लगातार छापेमारी कर रही है.
यह भी पढ़ें- Chhath Puja: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हुआ आस्था के पर्व का समापन, कालिंदी कुंज घाट पर दिखा झाग का नजारा
बीजेपी के राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने आरोप लगाया है कि जल जीवन मिशन परियोजना को लागू करने में गहलोत सरकार ने जमकर फर्जीवाड़ा किया है. परियोजना के तहत फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर दो फर्मों को 48 प्रोजेक्ट दे दिए गए. दो साल में 900 करोड़ के ऑर्डर दिए गए. घोटाले की पोल न खुले इसके लिए फर्जी ईमेल आईडी और प्रमाण पत्र बनाए गए. यही वजह है कि प्रोजेक्ट में अब देरी हो रही है. किरोड़ीलाल मीणा ने ये भी आरोप लगाया है कि ये घोटाला 20 हजार करोड़ रुपये का है.
बता दें कि राजस्थान में 200 विधानसभा की सीटें हैं. इन सीटों पर 25 नवंबर को मतदान होगा. चुनाव में सीएम, डिप्टी सीएम और पूर्व सीएम की साख दांव पर लगी हुई है. चुनाव के नतीजे 5 राज्यों के साथ 3 दिसंबर को आएंगे.
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…
Firing In Ara/आशुतोष पाण्डेय: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में सुबह-सुबह अपराधियों ने एक…
राही सरनोबत के 36वें जन्मदिन पर जानिए उनकी प्रेरणादायक कहानी. कोल्हापुर से शुरू हुआ सफर…
Free Fire India डाउनलोड कैसे करें, लॉगिन करने का तरीका क्या है, Free Fire MAX…