राहुल द्रविड़ (फाइल फोटो)
Rahul Dravid: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भारत की बड़ी हार हुई है. इस हार के साथ ही देश की 140 करोड़ जनता का तीसरी बार चैंपियन बनने का सपना भी टूट गया. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी थी. भरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट खोकर सिर्फ 240 रन बना पाई थी. जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए आस्ट्रेलियाई टीम ने 43 ओवर खेलते हुए 4 विकेट खोकर इस लक्ष्य को पा लिया. टीम इंडिया की हार के बाद क्रिकेट प्रेमियों के चेहरे पर मायूसी छा गई. मैच खत्म होने से पहले ही दर्शक स्टेडियम से बाहर जाने लगे.
अब भारत को मिली हार के बाद भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें उनके कार्यकाल को लेकर भी पत्रकारों ने सवाल पूछे. पत्रकारों ने राहुल द्रविड़ से सवाल किया कि क्या BCCI उनके कार्यकाल को आगे बढ़ाएगा? इसपर राहुल द्रविड़ ने कहा कि फिलहाल इसपर अभी कोई भी फैसला नहीं लिया गया है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इसके बारे में अभी तक नहीं सोचा है.
राहुल द्रविड़ ने आगे कहा कि अभी तक विश्वकप को लेकर ध्यान उसी पर केंद्रित था. इसलिए ऐसा कुछ भी दिमाग में नहीं चल रहा था. कार्यकाल पर विचार करने के लिए अभी समय नहीं है. भविष्य में क्या होगा, इसके बारे में अभी कोई निर्णय नहीं लिया है.
बता दें कि 20 साल बाद आईसीसी वनडे विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और भारत की टीमें आमने-सामने हुई थीं. साल 2003 में सौरभ गांगुली की कप्तानी में टीम इंडिया की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया से हुई थी. इस विश्वकप में भी भारत की टीम को हार का सामना करना पड़ा था. 20 साल बाद एक बार फिर से भारत के हिस्से में हार आई है. वहीं ऑस्ट्रेलिया 6वीं बार विश्वकप फाइनल का मैच जीतकर चैंपियन बनी है.
यह भी पढ़ें- World चैंपियन बना ऑस्ट्रेलिया, हेड और लाबुशेन ने तोड़ा करोड़ों भारतीयों का सपना
मैच हारने के बाद भारतीय टीम के साथ पूरा देश खड़ा है. लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर खिलाड़ियों के साथ खड़े होने की बात कर रहे हैं. टीम इंडिया ने 45 दिन चक चले मैच में 44 दिनों तक नंबर एक टीम बनी रही. हर मैच में कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में जबरदस्त परफॉर्म कर रही थी, लेकिन फाइनल के मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा.
-भारत एक्सप्रेस
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…
Firing In Ara/आशुतोष पाण्डेय: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में सुबह-सुबह अपराधियों ने एक…
राही सरनोबत के 36वें जन्मदिन पर जानिए उनकी प्रेरणादायक कहानी. कोल्हापुर से शुरू हुआ सफर…
Free Fire India डाउनलोड कैसे करें, लॉगिन करने का तरीका क्या है, Free Fire MAX…