देश

दिल्ली-NCR में बारिश ने दी गर्मी से राहत, 22 उड़ानों पर असर तो यहां यातायात हुआ बाधित, रविवार के दिन मौसम दिखा सकता है यह रंग

दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में शनिवार शाम को बारिश होने और तेज हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बारिश के लिए उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ को जिम्मेदार ठहराया है. मौसम विभाग ने दिल्ली में रविवार को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है. अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के कारण अपराह्न तीन बजे से शाम 6:30 बजे के बीच दिल्ली आने वाली 22 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया.

शनिवार को रहा इतना तापमान

आईएमडी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री अधिक है. क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के वैज्ञानिक एवं प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा,‘‘ उत्तर-पश्चिम भारत में 12 अप्रैल को आए सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण आकाश में बादल छाए रहेंगे और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे राजधानी में तापमान लगभग 33 प्रतिशत तक गिर जाएगा.”

दिल्ली में यातायात हुआ प्रभावित

पश्चिमी विक्षोभ का असर 18-19 अप्रैल तक रहेगा. तब तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक नहीं पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि 18 अप्रैल के बाद तापमान दिन-प्रतिदिन बढ़ना शुरू हो जाएगा. बारिश के कारण मध्य दिल्ली के आनंद पर्वत में जलभराव हो गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ. दिल्ली की यातायात पुलिस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ आनंद पर्वत के पास जलभराव के कारण जखीरा फ्लाईओवर से कमल टी-प्वाइंट की ओर जाने वाले कैरिजवे में रोहतक रोड पर यातायात प्रभावित हुआ. यात्रियों को इस रास्ते से बचने की सलाह दी जाती है.’’

22 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित

एक अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम के कारण दिल्ली आने वाली लगभग 22 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया. अधिकारी ने बताया कि इनमें से नौ उड़ानों को जयपुर, आठ को लखनऊ, दो को चंडीगढ़ और एक-एक को वाराणसी, अमृतसर और अहमदाबाद भेजा गया. दिन के दौरान दिल्ली में सापेक्षिक आर्द्रता 71 प्रतिशत से 31 प्रतिशत के बीच रही.

आईएमडी ने लोगों को दी यह सलाह

आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर में आंधी चलने और बिजली गिरने संबंधी एक परामर्श भी जारी किया, जिसमें लोगों से घर के भीतर रहने का आग्रह किया गया. मौसम विभाग ने लोगों को खिड़कियां और दरवाजे बंद करने और यात्रा करने से बचने की भी सलाह दी. इसके अतिरिक्त, सलाह में सुरक्षित आश्रयों की तलाश करने और पेड़ों के नीचे आश्रय लेने से बचने की भी सिफारिश की गई है.

इसे भी पढ़ें: पूर्व कांग्रेस पार्षद इशरत जहां की याचिका कोर्ट ने की स्वीकार, जानें किस काम के लिए मांगी गई अनुमति

रविवार को मौसम दिखा सकता है यह रंग

आईएमडी ने रविवार को दिल्ली में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश के साथ 35 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है. इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 डिग्री सेल्सियस और 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

Rohit Rai

Recent Posts

हफ्ते के पहले दिन लुढ़का सोना, चांदी के तेवर हुए तीखे; खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट भाव

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…

29 minutes ago

क्या अब आसानी से पूरे देश में सामान बेच सकेंगे छोटे व्यापारी? जानिए GST काउंसिल का नया प्लान

GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…

34 minutes ago

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

1 hour ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

1 hour ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

2 hours ago