बलूचिस्तान में 9 लोगों की गोली मारकर हत्या
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में अलगाववादियों ने एक चलती बस से 9 लोगों का अपहरण करने के बाद उनकी गोली मारकर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक एक अलगाववादी समूह बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान के साउथ वेस्ट में बलूचिस्तान प्रांत में हमले की जिम्मेदारी ली है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावरों ने जारी किए गए एक बयान में दावा किया है कि मारे गए सभी लोग खुफिया एजेंट्स थे. इसके साथ ही उनका कहना है कि ये लोग ईरान मजदूरी करने के लिए नहीं जा रहे थे. पीएम शहबाज शरीफ ने घटना की निंदा की है.
स्थानीय पुलिस के अनुसार, असलहे से लैस अलगाववादियों ने नोशकी जिले में ईरान जाने वाली एक बस को रोक लिया था. इसके बाद बस में सवार 9 लोगों को उतारकर अपने साथ ले गए थे. बाद में इन सभी 9 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बस में सवार सभी लोग ताफ्तान जा रहे थे. ये सभी पूर्वी पंजाब प्रांत के रहने वाले थे.
यह भी पढ़ें- ईरान ने भारत आ रहे इजरायली जहाज MCS ARIES पर किया कब्जा, चालक दल में करीब 17 भारतीय
पुलिस ने आगे बताया कि मृतकों के शवों को करीब दो घंटे के बाद एक पुल के नीचे से बरामद किया गया. इन्हें गोलियों से छलनी किया गया था. हमलावरों ने पहले भी इस क्षेत्र में इसी तरह की हत्याओं की जिम्मेदारी ली है, जो पड़ोसी देश चीन द्वारा विकसित किए जा रहे गहरे पानी वाले ग्वादर समुद्री बंदरगाह का घर है.
-भारत एक्सप्रेस
Divya Mittal With Raja Bhaiya: एक वायरल पोस्ट में IAS दिव्या मित्तल प्रतापगढ़ के बाहुबली…
Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…
Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…
Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…
Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…