ED का बड़ा एक्शन, IAS समीर विश्नोई अरेस्ट
छत्तीसगढ़ में चर्चित कोयला स्कैम में ED ने आज बड़ा एक्शन लेते हुए IAS समीर विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय समीर विश्नोई को जल्द ही कोर्ट में पेश कर सकती है. बता दें छत्तीसगढ़ जिले में ED के अधिकारी पिछले 3 दिनों से ताबड़तोड़ छापेमारी कर रहे थे. आज सुबह ऐजेंसी ने बड़ी कार्यवाही करते हुए आईएस समीर समेत 2 कोयला व्यापारियों को भी अरेस्ट कर लिया है. तीनों की गिरफ्तारी मनी लॉन्ड्रिंग केस में की गई है. आईएस विश्नोई समेत कोयला व्यापारी लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल को कल यानि बुधवार को ईडी के दफ्तर पूछताछ के लिए बुलाया गया था. जबकि इस मामले में मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी फरार बताया जा रहा है.
ईडी ने पिछले 24 घंटों में एक के बाद एक ताबड़तोड़ छापेमारी की है. कोयला घोटाले मामले में जांच ऐजेंसी ज़बर्दस्त एक्शन मोड में नजर आ रही है. ED ने कोयला व्यापारियों के 40 से ज्यादा ठिकानों पर तलाशी ली थी. ईडी की इस छापेमारी के दौरान 4 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की गई है.
छत्तीसगढ़ में करीब 2 महीने पहले यानि जुलाई में इनकम टैक्स की टीम ने कोयला खनन से जुड़े कुछ व्यापारियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी. जिसमें कोयला का बड़ा व्यापारी सूर्यकांत तिवारी का नाम भी शामिल है लेकिन सूर्यकांत ने इनकम टैक्स के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा था कि, इनकम टैक्स के अधिकारी उन पर इस बात का दबाव बना रहे हैं कि वो कोयला स्कैम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अधिकारियों के नाम शामिल होने की बात कबूल करेंगे तो उन्हें छत्तीसगढ़ का सीएम बना दिया जाएगा. फिलहाल सूर्यकांत तिवारी पुलिस और जांच ऐजेंसी ईडी की गिरफ्त से फरार चल रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ सिन्हा की किताब 'कुछ कही, कुछ अनकही' का नई दिल्ली में विमोचन…
लखनऊ में कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि…
आईटीआई डॉलीगंज, श्री विजयपुरम में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. इसमें अंडमान…
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में ऑलराउंडर निखिल चौधरी के दमदार प्रदर्शन…
अरुणाचल प्रदेश दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक…
अरुणाचल प्रदेश के बांदेरदेवा स्थित पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…