देश

नगर विकास मंत्री ए.के शर्मा ने बाढ़ प्रभावित जिलों के लिए राहत कार्यों की समीक्षा की

उत्तर प्रदेश के नगर विकास और ऊर्जा मंत्री ए.के शर्मा ने प्रदेश में बाढ़ प्रभावित नगर निकायों में राहत और प्रबंधन कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने बाढ़ प्रभावित ज़िलों के नगर निकायों में राहत-बचाव और संक्रामक रोगों के निवारण के लिए ज़रूरी इंतजामात करने के निर्देश दिए. इस दौरान उन्होंने जलभराव की हालात में पानी की बेहतर निकासी सुनिश्चित करने और जिन इलाकों से पानी निकल गया है वहां सफाई करके दवा का छिड़काव और साथ ही फॉगिंग सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए.

नगर विकास मंत्री ने बुधवार को स्थानीय निकाय निदेशालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बाढ़ प्रभावित जिलों और बरेली मंडल के प्रभारी मंत्री के रूप में मंडलायुक्त के चारों ज़िलों के अधिकारियों के साथ वर्षा और जल भराव से उत्पन्न परिस्थतियों की समीक्षा की.

प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह

उन्होंने प्रशासन को सतर्क रहने और समस्या का शीघ्र समाधान करने के आदेश दिए. इस दौरान बाढ़ प्रभावित जिलों के नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों (EOs) के साथ अन्य प्रतिनिधि भी जुड़े रहे.नगर विकास मंत्री ए.के.शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में प्रमुख सचिव अमृत अभिजात , विशेष सचिव  सुनील कुमार चौधरी, निदेशक स्थानीय निकाय श्रीमती नेहा शर्मा के साथ अन्य विभागीय अधिकारी और ऊर्जा विभाग के बड़े अधिकारी उपस्थित रहे.ऊर्जा मंत्री ने अम्बेडकरनगर, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलरामपुर, बाराबंकी, बस्ती, बुलंदशहर, गोरखपुर, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर, महाराजगंज, मऊ, गोंडा, संत कबीरनगर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर समेत अन्य जिलों के नगर निकाय के प्रतिनिधियों से बात की. मंत्री जी ने सभी नगर निकायों की स्थितियों का जायजा लिया.

ये निर्देश जारी किए गए

मंत्री श्री ए0के0 शर्मा जी ने प्रदेश की सभी नगर निकायों को जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए बेहतर प्रबंधन करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में पानी भरा है, वहां से पानी की निकासी सुनिश्चित की जाए. जलभराव की स्थिति के बाद संक्रामक रोग फैलने की आशंका रहती है. संक्रामक बीमारियां न फैलें इसके लिए सतर्कता बरतनी होगी. उन्होंने एंटी लार्वा दवा का छिड़काव और फॉगिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने सभी नगर निकायों को निर्देश दिए कि किसी भी मेनहोल का ढक्कन ना खुला रह जाए. ऐसे में हादसे की आशंका बनी रहती है.नगर विकास मंत्री ने बाढ़ प्रभावित नगर निकायों में हेल्पलाइन नम्बर जारी करने का सुझाव दिया.इससे प्रभावित व्यक्ति सीधे मदद प्राप्त कर सकेंगे. इसके अलावा, उन्होंने जीर्ण शीर्ण मकानों और भवनों की स्थिति का जायजा लेने और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए. उन्होंने सभी नगर निकायों को गौशालाओं पर विशेष ध्यान देने के लिए ज़रूरी निर्देश दिये. उन्होंने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को प्रभावी इलाकों में जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए

–भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

6 minutes ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

1 hour ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

2 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

2 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

2 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

2 hours ago