Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

रायपुर:कोयला घोटाले में ED ने IAS समीर विश्नोई को गिरफ्तार किया

ED का बड़ा एक्शन, IAS समीर विश्नोई अरेस्ट

छत्तीसगढ़ में चर्चित कोयला स्कैम में  ED  ने आज बड़ा एक्शन लेते हुए  IAS समीर विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि  प्रवर्तन निदेशालय समीर विश्नोई को जल्द ही कोर्ट में पेश कर सकती है. बता दें छत्तीसगढ़ जिले में ED के अधिकारी पिछले 3 दिनों से ताबड़तोड़ छापेमारी कर रहे थे. आज सुबह ऐजेंसी ने बड़ी कार्यवाही करते हुए आईएस समीर समेत 2 कोयला व्यापारियों को भी अरेस्ट कर लिया है. तीनों की गिरफ्तारी मनी लॉन्ड्रिंग केस में की गई है. आईएस विश्नोई समेत कोयला व्यापारी लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल को कल यानि बुधवार को ईडी के दफ्तर पूछताछ के लिए बुलाया गया था. जबकि इस मामले में मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी फरार बताया जा रहा है.

ईडी ने पिछले 24 घंटों में एक के बाद एक ताबड़तोड़ छापेमारी की है. कोयला घोटाले मामले में जांच ऐजेंसी ज़बर्दस्त एक्शन मोड में नजर आ रही है. ED ने कोयला व्यापारियों के 40 से ज्यादा ठिकानों पर तलाशी ली थी. ईडी की इस छापेमारी के दौरान 4 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की गई है.

क्या है पूरा मामला ?

छत्तीसगढ़ में करीब 2 महीने पहले यानि जुलाई में इनकम टैक्स की टीम ने कोयला खनन से जुड़े कुछ व्यापारियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी. जिसमें कोयला का बड़ा व्यापारी सूर्यकांत तिवारी का नाम भी शामिल है लेकिन सूर्यकांत ने इनकम टैक्स के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा था कि,  इनकम टैक्स के अधिकारी उन पर इस बात का दबाव बना रहे हैं कि वो कोयला स्कैम में  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अधिकारियों के नाम शामिल होने की बात कबूल करेंगे तो उन्हें छत्तीसगढ़ का सीएम बना दिया जाएगा. फिलहाल सूर्यकांत तिवारी पुलिस और जांच ऐजेंसी ईडी की गिरफ्त से फरार चल रहा है.

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital