परफ्यूम मार्केट में भी Elon Musk ने उड़ाया गर्दा
दुनिया के सफलतम उद्योगपतियों में शुमार एलन मस्क इन दिनों फिर चर्चा में बने हुए हैं. अब वह परफ्यूम ब्रांड लॉन्च कर चर्चा में आए हैं. एक बार फिर उनका प्रयोग सफल हुआ है. टेक्नोलॉजी के बाद अब सुगंध की दुनिया में विश्व रिकॉर्ड बनाने की रेस में आगे निकल पड़े हैं. ऐसा माना जा रहा है कि वह फैशन बिजनेस में कई और ब्रांड भी भविष्य में लॉन्च कर सकते हैं.
एलन मस्क ने Burnt Hair ब्रांड परफ्यूम को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लॉन्च किया है. एलन मस्क ने ट्वीट के जरिए ब्रंट हेयर ब्रांड का परफ्यूम लॉन्च किया है. इस परफ्यूम को उन्होनें विश्व की सबसे अच्छी खुशबू वाला परफ्यूम कहा है. परफ्यूम लॉन्च करने को लेकर एलन मस्क ने बीते सितंबर में ऐलान किया था. अब वह परफ्यूम ब्रान्ड लॉन्च करने जा रहे है. ट्वीट में उन्होंने परफ्यूम खरीदने के लिए लिंक शेयर किया है. जिसके जरिए लोग उनकी परफ्यूम को खरीद रहें है.
एलन मस्क के ब्रंट हेयर ब्रांड का परफ्यूम को ट्वीट के जरिए लॉन्च करने के बाद अब उन्होंने अपने प्रोफाइल से अपने प्रोफेशन को भी चेंज कर दिया है. अब उन्होंने प्रोफेशन प्रोफाइल की जगह परफ्यूम सेल्समैन लिख दिया है.
एलन मस्क ने कहा है कि ब्रंट हेयर परफ्यूम की 10,000 बॉटल बहुत ही कम समय में बिक गई हैं. परफ्यूम की एक बॉटल की कीमत 8,400 रुपये तय की गई है. इस परफ्यूम की डिलीवरी यूएस में 2023 के जनवरी से मार्च के बीच की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…
Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…
योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…
Brij Bhushan Sharan Singh on Elon Musk: दिल्ली के कनॉट प्लेस में CJP के 'लहरा…
Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…
Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…