देश

Rajasthan: लोहे की रॉड से महिला को पीटा, फिर प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च डाल दी, पूरा मामला जानें

राजस्थान (Rajasthan) में एक महिला के साथ बर्बरता की खौफनाक घटना सामने आई है. इस महिला को न सिर्फ बुरी तरह पीटा गया बल्कि कथित तौर पर उसे निर्वस्त्र कर उसके प्राइवेट पार्ट (Private Part) में लाल मिर्च (Chilli Powder) डालने की खबरें सामने आई हैं.

पति घर पर नहीं था

खबरों के अनुसार, घटना अलवर से अलग हुए खैरथल-तिजारा जिले (Khairthal-Tijara District) के ततारपुर थानाक्षेत्र में आने वाले जिंदोली गांव में हुई. पुलिस ने महिला के पति की​ शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. महिला का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है.

रिपोर्ट के अनुसार, महिला जिले के एक सरकारी स्कूल में मिड-डे मील (Mid-Day Meal) तैयार करने का काम करती है. शिकायत के अनुसार, महिला के साथ यह घटना तब हुई जब पति घर पर मौजूद नहीं था. पारिवारिक विवाद के चलते उसके साथ इस बर्बर घटना को अंजाम दिया गया. घर जब जब म​हिला अपने बच्चों के साथ थी तभी कुछ लोग आए.


ये भी पढ़ें: हैदराबाद: गर्लफ्रेंड को अमेरिका भेजने पर बॉयफ्रेंड ने उसके पिता को गोली मारी


गिरफ्तारी के लिए टीम गठित

पति के मुताबिक, इन लोगों ने पहले उस पर लोहे की सरिया से कई बार हमला किया. इस वजह से उसके चेहरे और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं. इसके बाद हमलावरों ने महिला को निर्वस्त्र कर उसके प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च डाल दी. हमलावरों ने महिला की बच्ची पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकली.

रिपोर्ट के अनुसार, पास के सरकारी अस्पताल में इलाज के बाद महिला को अलवर के एक अस्पताल में रिफर कर दिया गया है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

2 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

4 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

4 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

5 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

5 hours ago