देश

Rajasthan Election 2023: “अपने मतों का इस्तेमाल कर वोटिंग का बनाएं नया रिकॉर्ड”, पीएम मोदी ने जनता से की अपील

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आज (25 नवंबर) सुबह से मतदान जारी है. शाम को बजे तक मतदान चलेगा. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से वोट डालने की अपील की है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि “राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आज वोट डाले जाएंगे. सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग कर वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं. इस अवसर पर पहली बार वोट देने जा रहे राज्य के सभी युवा साथियों को मेरी ढेरों शुभकामनाएं.

199 सीटों पर हो रहा मतदान

बता दें कि राजस्थान में 200 विधानसभा सीटे हैं. जिसमें से आज 199 सीटों पर मतदान कराया जा रहा है. एक सीट पर मतदान को स्थगति कर दिया गया है, क्योंकि करणपुर सीट से विधायक और प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर का बीते दिनों निधन हो गया था. जिसके चलते अब इस सीट पर चुनाव को स्थगित कर दिया गया है. मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए चुनाव आयोग ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं.

सुरक्षा के सख्त इंतजाम

चुनाव ड्यूटी में 1,70,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं जिनमें राजस्थान पुलिस के 70 हजार से अधिक जवान, 18 हजार राजस्थान होमगार्ड, 2 हजार राजस्थान बॉर्डर होमगार्ड, अन्य राज्यों (उत्तर प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, मध्य प्रदेश) के 15 हजार होमगार्ड और आरएसी की 120 कंपनियां शामिल हैं.

भी पढ़ें- Rajasthan Election Live Updates: 199 सीटों के लिए शुरू हुआ मतदान, पीएम मोदी ने की वोट डालने की अपील

सवा 5 करोड़ से ज्यादा वोटर्स

इन 199 सीटों पर 1862 उम्मीदवार मैदान में हैं, जहां मतदाताओं की संख्या 5,25,38,105 है. इनमें 18-30 आयु वर्ग के 1,70,99,334 युवा मतदाता शामिल हैं, जिनमें 18-19 आयु वर्ग के 22,61,008 नए मतदाता शामिल हैं. राज्य में कुल 36,101 स्थानों पर कुल 51,507 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इनमें कुल 10,501 मतदान केन्द्र शहरी क्षेत्र में और 41,006 ग्रामीण क्षेत्र में बनाए गए हैं.

3 दिसंबर को आएंगे नतीजे

राजस्थान में एक तरफ जहां कांग्रेस सत्ता में बने रहने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है ते वहीं बीजेपी कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर सत्ता में आने के लिए बिगुल फूंक रही है. चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए.…

3 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

39 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago