होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
आज के मौसम का हाल (फाइल फोटो)
Delhi Weather Update: देश की राजधानी में ठंड का प्रभाव शुरू हो गया है. वहीं लगातार दूसरे दिन भी तापमान में गिरावट देखने को मिला है. इसके साथ ही तापमान तापमान दस डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है. शुक्रवार की सुबह इस साल की दूसरी सबसे ठंडी सुबह रही है. जिसके चलते लोगो को सुबह के वक्त भीषण कोहरा और गलन देखने को मिल रहा है. वहीं मौसम विभाग ने बताया कि 25 नवंबर से पूर्वी हवाओं के साथ एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिलेगा. जिससे आने वाले अगले तीन दिन आकाश में बादल छाए रह सकते हैं.
बात करें आज के मौसम की तो शनिवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है. वहीं पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में सोमवार को हल्की वर्षा होने की संभावना है. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य है. और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम माना जाता है. वहीं एक दिन पहले दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस था.
मौसम विभाग ने सोमवार को बारिश होने की संभावना जताई है. जिससे तापमान में गिरावट हो सकती है. वहीं आज यानी शनिवार सुबह वातावरण में कोहरा और धुंध देखने को मिला है. आज दिन में हल्की धूप खिली देखने को मिल सकती है.
ये भी पढ़ें- Uttarkashi Tunnel Rescue: 14 दिनों से अंदर फंसे हैं मजदूर, फिर रुका ड्रिलिंग का काम, हाथ से मलबा हटाने की तैयारी
वहीं उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदला बदला सा है. पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है. जिसके चलते दिन में गर्मी और सुबह-शाम को सर्दी का एहसास हो रहा है. मौसम विभाग की मानें तो नोएडा, गाजियाबाद समेत पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में जल्द ही बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. साथ ही 26 नवंबर तक मौसम शुष्क बना रह सकता है. वहीं पश्चिमी विक्षोभ का असर यूपी में भी देखने को मिलने वाला है. जिसके चलते 27 नवंबर को पश्चिमी यूपी के कई स्थानों समेत पूर्वी यूपी एक या दो स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई हैं.
सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…
दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…
PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…