लाइफस्टाइल

Tomato: टमाटर है सेहत के लिए फायदेमंद, जानें इसे रोज खाने के लाभ

Tomatoes Benefits: टमाटर एक ऐसी सब्जी है जिसके बिना किचन में सब्जी बनाने के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं. टमाटर लगभग हर घरों में इस्तेमाल किया जाता है. क्योंकि टमाटर को चटनी, बर्गर, सलाद और जूस में इस्तेमाल किया जाता है. टमाटर किसी भी खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करता है. लेकिन क्या आप जानते है टमाटर आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. यह आपको कई बिमारियों से बचाने में मदद करता है. तो आइए जानते है रोज टमाटर खाने से क्या फायदे होते हैं.

रोजाना टमाटर खाने के फायदे

वजन घटाने के लिए असरदार

टमाटर को वजन घटाने के लिए काफी असरदार माना जाता है. अगर आप बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं तो आप टमाटर को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. टमाटर को आप कई तरीके से प्रयोग कर सकते हैं. इसका इस्तेमाल सब्जी में, जूस बनाकर या फिर सलाद के रूप में किया जाता है.

हाई ब्लड प्रेशर

अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, तो आप टमाटर का सेवन कर सकते हैं. टमाटर में बीटा कैरोटीन और विटामिन-ई जैसे कई कैरोटीनॉयड होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:आपके तकिये का कवर बन सकता है आपकी बीमारी की वजह, जानिए वो कैसा होना चाहिए?

इम्युनिटी को करें मजबूत

टमाटर खाने से इम्युनिटी को मजबूती मिलती है. टमाटर में एंटी-ऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जिस कारण से हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होता है. यह इन्फेक्शन से भी बचाव करने में मदद करता है. इसलिए इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए रोजाना टमाटर खाएं.

कैंसर को रोकने में मददगार

टमाटर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कैंसर से लड़ने में मदद करता है. माना जाता है कि टमाटर में मौजूद लाइकोपीन और फेफड़े के कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करता है.

स्किन के लिए फायदेमंद

टमाटर डार्क स्पॉट को दूर करने में मदद करता है. इतना ही नहीं स्किन पर इसे रोजाना अप्लाई किया जा सकता है. इसे रगड़ने पर स्किन चमकने लगती है. यह गंदगी और तेल को त्वचा से दूर कर स्किन को टोन करता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

40 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago