वसुंधरा राजे ने राज्यपाल कलराज मिश्र से की मुलाकात (फोटो X)
Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के बाद अब सबकी निगाहें 3 दिसंबर को आने वाले नतीजों पर गड़ी हुई हैं. 30 नवंबर को आए एग्जिट पोल की हर तरफ चर्चा हो रही है. इसी बीच पूर्व सीएम और बीजेपी उम्मीदवार वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की. वसुंधरा राजे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस मुलाकात की तस्वीर को शेयर किया है.
वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि “जयपुर स्थित राजभवन पहुंचकर राज्यपाल महोदय श्री कलराज मिश्र जी से शिष्टाचार मुलाकात की.” सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तस्वीरें आने के बाद सियासी गलियारों में अटकलों का बाजार भी गर्म हो गया है. राज्यपाल से पहले पूर्व सीएम राजे ने राष्ट्रीय स्वयं संघ के कार्यालय भारती भवन जाकर वहां संघ के अधिकारियों से भी चर्चा की.
राज्य में वसुंधरा राजे की इस सक्रियता के भले ही कुछ मायने न हों, लेकिन बीजेपी के कई नेताओं की धड़कनें बढ़ गई हैं. हालांकि सूत्रों का दावा है कि वसुंधरा राजे को आलाकमान की तरफ से जरूरी निर्देश दिए गए हैं. जिसमें निर्दलीय और छोटे दलों के विधायकों से संपर्क करने को भी कहा गया है. वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) को दिल्ली दरबार से निर्देश मिलने के बाद पूरी तरह से फ्रंट पर आ गई हैं. वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की. इसकी जानकारी उन्होंने X पर दी है. सीएम ने लिखा है कि ” राज्यपाल कलराज से मुलाकात करने के दौरान प्रदेश के महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की.”
बता दें कि वसुंधरा राजे झालावाड़ से चुनावी मैदान में हैं. झालावाड़ राजस्थान के हाड़ौती रीजन में आता है. नतीजों को लेकर एग्जिट पोल में वसुंधरा राजे को जीतते हुए दिखाया गया है. इसके अलावा हाड़ौती क्षेत्र में बीजेपी को 11 से लेकर 15 सीटें मिल सकती हैं. राज्य में 25 नवंबर को 199 सीटों पर मतदान हुआ था. एक सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के बाद मतदान को स्थगित कर दिया गया था.
-भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…