देश

Chattishgarh Exit Poll 2023: BJP के पक्ष में ब्राह्मणों ने की बंपर वोटिंग, मुस्लिमों ने दिया ‘हाथ’ का साथ, जानें छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार?

Chattishgarh Exit Poll 2023: देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर हुए मतदान के बाद अब सभी की निगाहें परिणाम पर टिकी हुई हैं. 3 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे, लेकिन उससे पहले आए एग्जिट पोल ने भी नेताओं के दिलों की धड़कनों को बढ़ा दिया है. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को दोबारा सत्ता मिलने के अनुमान लगाए जा रहे हैं. एग्जिट पोल में कांग्रेस को 90 सीटों में से 40-50 सीटें और बीजेपी को 36-40 सीटें मिलने हुए दिखाया जा रहा है. 1-5 सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं.

कांग्रेस को मुस्लिमों का बंपर वोट

India Today Axis My India के एग्जिट पोल दावा कर रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ कोई भी लहर नहीं है. चुनाव में जहां एक ओर बीजेपी को ब्राह्मणों का बंपर वोट मिला है तो वहीं कांग्रेस को मुस्लिमों ने खुलकर वोट दिया है. बीजेपी को राज्य में लोधी समाज का वोट भी गया है.

कांग्रेस का वोट शेयर घटा

एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस को ब्राह्मणों का 32 फीसदी वोट मिला है. ये 2018 के मुकाबले 3 फीसदी कम है. हालांकि कांग्रेस के वोट शेयर में इस बार 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. 2018 में कांग्रेस को 37 फीसदी वोट मिले थे. पिछले चुनाव की राह पर चलते हुए मुस्लिमों ने कांग्रेस का साथ दिया है. पार्टी को 75 फीसदी वोट मिले हैं, जबकि अन्य जातियों के मिलने वोट में 8 प्रतिशत की कमी आई है. कांग्रेस को कुल 35 फीसदी वोट अन्य जातियों का मिला है. बीजेपी को ब्राह्मणों का भरपूर समर्थन मिला है. इस बार 2018 की तुलना में 5 फीसदी ज्यादा वोट मिला है. ये 58 प्रतिशत पहुंच गया है. एग्जिट पोल में ये भी दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर सिर्फ 5 प्रतिशत वोट ही मिले हैं.

यह भी पढ़ें- Rajasthan Election 2023: वसुंधरा राजे ने राज्यपाल से की मुलाकात, सियासी गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म

गठबंधन को मिले 4 फीसदी वोट

बसपा और जीजीपी के गठबंधन को मिलने वाले ब्राह्मण और लोधी वोट प्रतिशत में 7 फीसदी की कमी आई है. 2 फीसदी ब्राह्मण और दो फीसदी लोधी वोट बसपा-जीजीपी को मिले हैं. इसके अलावा मुस्लिमों और अन्य 7 फीसदी की वोटों की गिरावट के साथ गठबंधन को 4 फीसदी वोट मिले हैं.

चुनावी वादों ने दिखाया असर

एग्जिट पोल के अनुमानित आंकड़े इशारा करते हैं कि बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में किए गए वादों से लोगों को काफी आकर्षित किया है. जिसमें खासकर विवाहित महिलाओं को साल में 12 हजार रुपये देने का ऐलान, 500 रुपये में गरीबों को एलपीजी सिलेंडर, भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को 10 हजार रुपये देने जैसी स्कीम शामिल है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

आज बन रहा है शक्तिशाली लक्ष्मी योग…! भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

सोमवार, 2 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि…

14 minutes ago

आज बन रहा है दुर्लभ लक्ष्मी योग: वृषभ और कन्या राशि को शानदार मौका, मिथुन वाले सावधान

आज सोमवार को ग्रहों की विशेष चाल और लक्ष्मी योग के प्रभाव से वृषभ, कन्या,…

25 minutes ago

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

9 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

10 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

10 hours ago