शाकिब अल हसन (सोर्स- X)
Sakib Al Hasan Viral Video: बांग्लादेश क्रिकेटर शाकिब अल हसन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बांग्लादेशी फैंस शाकिब अल हसन के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं. भीड़ में शामिल लोग उन्हें कॉलर पकड़कर घसीट भी रहे हैं.
वीडियो में दिख रहा है कि शाकिब एक मॉल से गुजर रहे होते हैं, तभी अचानक भीड़ उन पर टूट पड़ती है. भीड़ उन्हें नीचे गिरा देती है. वहीं कुछ लोग उन्हें बचाते हुए भी दिख रह हैं. हमले के बाद लोग उन्हें बचाकर एक ज्वेलरी शोरूम में ले जाया जाता है.
वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स लिख रहे हैं कि वर्ल्ड कप 2023 में शाकिब अल हसन की कप्तानी में बांग्लादेश के खराब प्रदर्शन के बाद फैंस ने ये हरकत की है. इसके साथ यूजर्स कई और बातें भी लिख रहे हैं.
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह शाकिब अल हसन का ही है और उनके साथ मारपीट भी की गई है. लेकिन यह वीडियो वर्ल्ड कप 2023 से पहले का है. वीडियो मार्च 2023 की है. शाकिब अल हसन मार्च में दुबई में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए गए हुए थे, उसी समय उनके साथ ये घटना हुई है. इस वीडियो का बांग्लादेश क्रिकेट टीम के हालिया प्रदर्शन से कोई लेना-देना नहीं है.
बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 में बांग्लादेश की टीम शाकिब अल हसन की अगुवाई में उतरी थी. लीग चरण में बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने अपने 9 मैचों में सिर्फ दो मैचों में जीत दर्ज कर पाई. पहली जीत पहले मैच में अफागानिस्तान के खिलाफ मिली थी. वहीं दूसरी जीत आखिरी मैच में श्रीलंका के खिलाफ आई थी. वर्ल्ड कप में कप्तान के रूप में शाकिब अल हसन का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा. भारत के खिलाफ मैच में वो नहीं खेले थे.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…
धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…
धनतेरस 2026 पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू या साबुत धनिया खरीदने के बाद क्या करना…
Notice Movie Review: अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया करीब 39 साल बाद फिल्म 'Notice' में…
6 नवंबर 1944 को अमेरिका के हैनफोर्ड स्थित बी रिएक्टर में बड़े पैमाने पर हथियार-ग्रेड…
रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' को उसका नया अल्टीमेट रूलर मिल गया है.…