देश

Rajasthan: अश्लील वीडियो दिखाकर 4 साल से कर रहा था गलत हरकत… तंग आकर बच्चों ने मौलाना को इस तरह उतार दिया मौत के घाट

Ajmer Maulana Murder Case: राजस्थान के अजमेर में मौलाना की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस संबंध में 6 नाबालिग लड़कों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. बच्चों ने बताया है कि मौलाना अश्लील वीडियो दिखाकर उनके साथ गलत हरकत करता था. इसी से तंग आकर उन लोगों ने उसकी हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र के खानपुरा स्थित मोहम्मदी मस्जिद में 15 दिन पहले मौलाना मोहम्मद माहिर की हत्या का मामला सामने आया था. अजमेर पुलिस अधीक्षक (एसपी) देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने बताया कि आजाद नगर खानपुरा की मोहम्मदी मस्जिद के मौलाना मोहम्मद माहिर की हत्या मस्जिद में रहने वाले बच्चों ने ही की थी. पुलिस ने 6 नाबालिगों को हिरासत में लिया है और बच्चों की निशानदेही पर मौलाना का मोबाइल फोन और हत्या में इस्तेमाल की गई रस्सी भी बरामद कर ली है.

उन्होंने बताया कि बच्चों ने पूछताछ के दौरान बताया है कि मौलाना मस्जिद में रहने वाले बच्चों को मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो दिखाकर उनके साथ गलत हरकतें करता था. इसी कारण बच्चों ने उसे मौत के घाट उतार दिया.

ये भी पढ़ें-“बच्ची जगी तो उसे भी मार दिया…” सीतापुर हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बड़े भाई ने की थी मां सहित परिवार के 6 लोगों की हत्या, ये वजह आई सामने

27 अप्रैल की रात हुई थी घटना

एसपी बिश्नोई ने मीडिया को जानकारी दी कि 27 अप्रैल की रात को ढाई से तीन बजे के बीच में मोहम्मदी मस्जिद में रहने वाले उत्तर प्रदेश के शाहबाद रायपुर, जिला रामपुर निवासी 32 वर्षीय मौलाना मोहम्मद माहिर की हत्या हुई थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्या के मामले में बच्चों से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि तीन अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीटकर मौलाना की हत्या कर दी है.

उन्होंने बताया कि बच्चों से दोबारा पूछताछ में मदरसे में पढ़ने वाले पांच लड़कों ने मौलाना पर यौन शौषण, अश्लील हरकत और अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया.

इस तरह खुला पूरा राज

बच्चों ने ये भी बताया कि 25 अप्रैल को मौलाना माहिर अपने साथ लड़का लेकर आया था और उसके साथ भी अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव बनाता था. बच्चों ने बताया कि वह ये बात किसी को न बताए इसके उसे मौलाना ने रुपयों का लालच दिया था और चुप रहने के लिए कहा था, लेकिन उसने अपने साथ रहने वाले अन्य बच्चों को इसकी जानकारी दे दी. इसके बाद सामने आया कि वह अन्य बच्चों के साथ पिछले 4 साल से गलत काम करता था और कहता था कि अगर किसी को बताया तो ठीक नहीं होगा.

फिर बच्चों ने बनाई ये योजना

एसपी देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने मीडिया को बताया कि हिरासत में लिए गए बच्चों ने बताया कि वे लोग 26 अप्रैल को मेडिकल की दुकान से नींद की गोलियां लेकर आए और बूंदी के रायते में पीसकर मिला दी. बच्चों ने प्लान बनाया था कि रात भर कोई नहीं सोएगा. खाना खाने के बाद मौलाना मस्जिद में स्थित कमरे में सो गए तो बच्चे मस्जिद के पीछे गली में पड़े कबाड़ से डंडा लेकर आए और मौलाना के सिर पर कई वार किए. फिर रस्सी से उनके गले में फंदा लगाकर उसे मौत के घाट उतार दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

22 minutes ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

26 minutes ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

27 minutes ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

44 minutes ago

उम्मीदों से कम रहे गोल्ड, फिर भी इतिहास रच गया भारत! जानिए एशियाई खेलों का पूरा हाल

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य समेत कुल…

47 minutes ago

2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने का बड़ा लक्ष्य- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश…

2 hours ago