देश

Rajasthan Rain Alert: राजस्थान के ऊपर मंडरा रहे बादल, 31 मार्च से 3 अप्रैल तक इन इलाकों में बरसेंगी बूंदें

राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. मौसम विभाग के अनुसार, 31 मार्च से 3 अप्रैल के बीच राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में बादल छाए रहेंगे, जिससे ठंडी हवाएं चलने और बारिश होने की संभावनाएं हैं.

बरसेंगे बदरा, ठंडी हवा चलने से मिलेगी राहत

मार्च के अंतिम दिनों में राजस्थान में फरवरी जैसे ठंडी मौसम का एहसास हुआ. बीती रात और सुबह ठंडी हवा के झोंकों ने लोगों को राहत दी, जिससे पंखे बंद करने पड़े. दिन के समय भी ठंडी हवा ने गर्मी से राहत दी.

उदयपुर और कोटा में हल्की बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 2 से 3 अप्रैल के बीच उदयपुर और कोटा संभाग में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इन दिनों में तापमान में गिरावट देखी जा सकती है, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ेगी.

जोधपुर और जयपुर में बादलों की लुका-छिपी

पिछले 24 घंटों में जोधपुर और जयपुर में बादलों की लुकाछिपी जारी रही. अधिकतम तापमान में 3-7 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2-5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से नीचे रहा.

दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों में बरसेंगी बूंदें, किसान सतर्क

मौसम विभाग ने राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. किसानों और यात्रियों को मौसम में बदलाव के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है. बारिश की संभावना से गेंहू की फसल करने वाले किसान सतर्क हो गए हैं.

ये भी पढ़ें: PM Modi In Chhattisgarh: बिलासपुर आए पीएम, अभनपुर-रायपुर मेमू ट्रेन शुरू, ₹33700 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

किताबें बेचकर पूरी की पढ़ाई, परिवार ने भी किया विरोध; अब बिहार की बेटी ने UPSC क्रैक कर रचा इतिहास

परिवार के विरोध और लगातार चार असफलताओं का सामना करने के बाद बिहार की प्रिया…

5 minutes ago

फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर में मौत पर भारी बवाल! हाथ-पैर बांधकर पिटाई का आरोप, धरने पर बैठे परिजन

UP News: फिरोजाबाद के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराने आए मानसिक रूप से परेशान…

13 minutes ago

Glowing Skin Tips: चमकदार त्वचा के लिए छोड़ दें ये 5 आदतें, आयुर्वेद भी देता है इनसे बचने की सलाह

Glowing Skin Tips Ayurveda: ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स काफी नहीं, गर्म…

18 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया नीतिशतकम् का पावरफुल श्लोक: बताया ‘अमृत’ मिलने तक क्यों नहीं रुके देवता

PM Modi Niti Shatakam Shlok: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भर्तृहरि के नीतिशतकम् का श्लोक साझा…

34 minutes ago

गाय के लिए बन रहा 1 करोड़ रूपये का बंगला! 10 किलो चांदी पहनने वाली राजस्थान की ‘राधा’ का शाही ठाठ देख दुनिया हैरान

Rajasthan News: राजस्थान के जालौर जिले में एक बिजनेसमैन अपनी पालतू कांकरेज नस्ल की गाय…

36 minutes ago

अडानी पोर्ट्स का कोलंबो टर्मिनल हुआ दोगुना, 6,000 करोड़ का विस्तार

Adani Ports Colombo: अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) के कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल…

38 minutes ago