देश

UP: राजभर बिरादरी को मिलेगा ST का दर्जा, योगी सरकार ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव, ओपी राजभर ने किया था वादा

लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए बीजेपी जातीय समीकरण को साधने में जुटी हुई है. इसी के तहत हाल ही में सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को भी एनडीए के पाले में खींच लिया है. ओमप्रकाश राजभर ने एनडीए में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी. जिसमें उन्होंने राजभर समाज को एसटी का दर्जा दिलाए जाने की मांग की थी. ओपी राजभर की इस मांग पर अब योगी सरकार ने कवायद शुरू कर दी है. राजभर समाज को एसटी का दर्जा देने के पहले सरकार ने राज्य के कई जिलों में सर्वे भी कराया है.

योगी सरकार ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

अब योगी सरकार राजभर जाति को एसटी का दर्जा देने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है. ओमप्रकाश राजभर ने भी एनडीए का हिस्सा के बनने के बाद बयान दिया था कि जल्द ही राजभर समुदाय को एसटी का दर्जा दिए जाने को लेकर केंद्र सरकार को प्रस्ताव योगी सरकार की तरफ से भेजा जाएगा.

कई राज्यों में राजभर बिरादरी एसटी में शामिल

ओमप्रकाश राजभर का कहना है कि राजभर बिरादरी को उत्तर प्रदेश में ओबीसी में रखा गया है. वहीं महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में राजभर समुदाय को ST का दर्जा दिया गया है. ऐसे में यूपी में रहने वाले राजभर समुदाय को भी एसटी में शामिल किया जाना चाहिए. इसके लिए प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने का फैसला किया.

यह भी पढ़ें- लोकसभा में मणिपुर मुद्दे को लेकर विपक्ष ने किया जोरदार हंगामा, ‘जवाब दो-जवाब दो’ और ‘प्रधानमंत्री सदन में आओ’ के लगे नारे

सपा के साथ मिलकर लड़ा था चुनाव

गौरतलब है कि ओमप्रकाश राजभर 2017 में एनडीए का हिस्सा थे और विधानभा चुनाव बीजेपी के साथ मिलकर लड़ा था, बाद में योगी सरकार में मंत्री बने थे, लेकिन जब उन्हें मंत्री पद से हटा दिया गया तो नाराज होकर गठबंधन से खुद को अलग कर लिया और समाजवादी पार्टी के साथ हाथ मिला लिया था. 2022 में विधानसभा चुनाव ओपी राजभर ने सपा के साथ मिलकर लड़ा था, लेकिन सपा मुखिया अखिलेश यादव और ओपी राजभर के बीच आई खटास के बाद उन्होंने गठबंधन से नाता तोड़ लिया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago