देश

“ईस्ट इंडिया कंपनी और इंडियन मुजाहिद्दीन के नाम में भी इंडिया”- विपक्ष के ‘INDIA’ गठबंधन पर पीएम मोदी का करारा प्रहार

BJP Parliamentary Meeting: संसद के मानसून सत्र के दौरान मणिपुर में भड़की हिंसा के मामले पर हंगामा जारी है. इस हंगामे के बीच मंगलवार को बीजेपी संसदीय दल की बैठक हुई. पीएम मोदी ने इस बैठक को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि ‘इंडिया’ नाम लगा लेने से कुछ नहीं हो जाता है. ईस्ट इंडिया कंपनी ने भी ‘इंडिया’ लगाया था और इंडियन मुजाहिद्दीन के नाम में भी ‘इंडिया’ है.

पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष हताश और निराश है. उन्होंने कहा कि मैंने ऐसे दिशाहीन विपक्ष नहीं देखा. विपक्ष के रवैए से ऐसा लगता है कि लंबे समय तक उन्हें सत्ता में आने की इच्छा नहीं है.

संसद के मानसून सत्र के दौरान मणिपुर मामले पर हंगामा मचा हुआ है. विपक्षी दल मणिपुर मामले पर पीएम मोदी से सदन में जवाब देने की मांग कर रहे हैं. वहीं विपक्ष की मांग पर बीजेपी का कहना है कि वे चर्चा के लिए तैयार हैं लेकिन चर्चा केवल मणिपुर ही नहीं बल्कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ में सामने आए मामलों पर भी होनी चाहिए. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने संसद में कहा कि गृह मंत्री अमित शाह मणिपुर मुद्दे पर बोलेंगे. हम राजस्थान, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार पर भी चर्चा चाहते हैं.

ये भी पढ़ें: Parliament Monsoon Session: सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में INDIA, विपक्षी नेताओं की बैठक में हुई चर्चा

पीएम मोदी के बयान पर मल्लिकार्जुन खड़गे का पलटवार

वहीं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि आज मणिपुर जल रहा है, वहां दुष्कर्म हो रहे हैं. हम मणिपुर की बात कर रहे हैं और यहां प्रधानमंत्री ईस्ट इंडिया की बात कर रहे हैं. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, “इतने सारे प्रतिनिधि संसद में 267 के तहत नोटिस दे रहे हैं. आज मणिपुर जल रहा है, वहां दुष्कर्म हो रहे हैं. मणिपुर की बात हम कर रहे हैं और यहां प्रधानमंत्री ईस्ट इंडिया कंपनी की बात कर रहे हैं.” इस बीच मणिपुर मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बीच राज्यसभा की कार्रवाई दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित की गई.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

55 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

55 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago