देश

Rajasthan: कम हो रही दूरियां!… BJP ने बोला राजेश पायलट पर हमला तो सचिन के समर्थन में आये CM गहलोत ने ऐसे दिया जवाब

Rajasthan Politics: बीजेपी आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने मिजोरम की राजधानी आइजोल पर 1966 में हुई बमबारी के विवाद में दिवंगत कांग्रेस नेता राजेश पायलट का नाम उछाला. जिसके बाद सियासी गलियारे में हो-हल्‍ला मच गया. राजेश पायलट के बेटे सचिन पायलट ने बीजेपी पर पलटवार किया और अमित मालवीय के दावे को कोरा झूठ बताया. वहीं, इस मामले में राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत भी सचिन पायलट के समर्थन में आ गए. गहलोत ने बुधवार को ट्वीट कर अमित मालवीय और बीजेपी पर निशाना साधा. गहलोत ने कहा- ”कांग्रेस नेता राजेश पायलट भारतीय वायुसेना के वीर पायलट थे। उनका अपमान करके भाजपा भारतीय वायुसेना के बलिदान का अपमान कर रही है. इसकी पूरे देश को निंदा करनी चाहिए.”

इससे पहले तक राजस्‍थान में कांग्रेस आपसी कलह से जूझ रही थी. कांग्रेस में दो धड़े बन गए थे, एक ओर मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थक तो दूसरे ओर सचिन पायलट का खेमा. मगर, विधानसभा चुनाव-2023 से पहले लगता है कि अब राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत अपनी पार्टी के सहयोगी सचिन पायलट के बचाव में खड़े हुए हैं. इसीलिए तो गहलोत ने राजेश पायलट को भारतीय वायुसेना का वीर पायलट बताया है और सचिन पायलट के पक्ष में बोले हैं.

अमित मालवीय ने साधा था राजेश पायलट पर निशाना

बता दें कि बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने कांग्रेस नेता राजेश पायलट और सुरेश कलमाड़ी का नाम लेकर कहा था कि उन्होंने मिजोरम में बम गिराए थे. इसके बाद राजेश पायलट के बेटे सचिन पायलट ने अमित मालवीय को झूठा बताते हुए उन पर पलटवार किया. अमित मालवीय ने दो दिन पहले ट्वीट कर यह दावा किया था कि मिजोरम की राजधानी आइजॉल पर 5 मार्च 1966 को जिन लड़ाकू विमानों ने बमबारी की, उनमें राजेश पायलट और सुरेश कलमाड़ी पायलट थे. जिस पर, सचिन पायलट ने कहा, “मेरे पिता राजेश पायलट 29 अक्टूबर 1966 में वायुसेना में अफसर बने थे, ऐसे में मार्च 1966 में बमबारी कैसे कर सकते थे? राजेश पायलट ने पूर्वी पाकिस्तान पर बमबारी की थी, मिजोरम पर बमबारी करने का दावा झूठा है.”

यह भी पढ़ें: ‘I.N.D.I.A.’ गठबंधन में दरार? कांग्रेस का दिल्ली की सभी 7 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान, मुंबई की मीटिंग से दूरी बना सकती है AAP!

अब गहलोत के ट‌्वीट की सियासी हलकों में हो रही चर्चा

सचिन पायलट के अलावा कांग्रेस के कई नेताओं ने बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय को जमकर खरी-खोटी सुनाईं. वहीं, अब मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के राजेश पायलट को लेकर किए गए ट‌्वीट की सियासी हलकों में भी चर्चा हो रही है. यह मामला अब इंदिरा गांधी सरकार और कांग्रेस नेताओं से जुड़ गया है. गहलोत ने राजेश पायलट को भारतीय वायुसेना का वीर पायलट बताया है और कहा है कि बीजेपी उनके बलिदान का अपमान कर रही है. गहलोत के इस बयान के बाद अब राजस्‍थान में कांग्रेस के सभी नेताओं के निशाने पर बीजेपी और उनकी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय हैं.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

28 minutes ago

‘देश में दूसरा, दुनिया में दूसरा’ चंडीगढ़ पुलिस के क्विक रिस्पॉन्स टाइम पर फिदा हुए गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…

34 minutes ago

सरेंडर के बाद भी नहीं छोड़ा नक्सलियों का साथ! दो महिला नक्सली 21 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार

Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…

36 minutes ago

दिवाली से पहले गोरखपुर को योगी गिफ्ट, 1,663 करोड़ की 88 परियोजनाओं से बदलेगी शहर की सूरत

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…

46 minutes ago

लव, ड्रामा और मोबाइल टावर: महराजगंज में शादी की जिद पर अड़ी लड़की ने उड़ाए सबके होश; देखें VIDEO

Maharajganj News: महाराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल…

50 minutes ago