देश

“अगले 40 वर्षों में फ्रांस बन सकता है मुस्लिम बाहुल्य देश”, BJP MLA राजेश्वर सिंह ने अवैध आप्रवासन और जनसांख्यिकीय परिवर्तन को लेकर किया आगाह

France: फ्रांस में 17 साल के नाहेल की हत्‍या के बाद दंगे भड़क उठे हैं. ट्रैफिक जांच के दौरान पुलिस ने उसे गोली मार दी थी. मुस्लिम युवक की हत्या के बाद से मची हिंसा और उत्पात के चलते पूरी दुनिया अवैध आप्रवासन के मुद्दे को गंभीरता से देख रही है. इस मुद्दे पर दुनियाभर के लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. वहीं बीजेपी एमएलए डॉक्टर राजेश्वर सिंह ने अवैध आप्रवासन के कारण हो रहे जनसांख्यिकीय परिवर्तन को लेकर दुनिया को अगाह किया है.

देश-विदेश के ज्वलंत समसामयिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखने वाले डॉक्टर राजेश्वर सिंह ने फ्रांस में हो रहे जनसांख्यिकीय परिवर्तन को लेकर सबका ध्यान आकर्षित किया है. इतना ही नहीं उन्होंने भारत में भी इस समस्या की बढ़ती जड़ों के प्रति लोगों को चेताया है. राजेश्वर सिंह ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “जनसांख्यिकीय चिंताएं वास्तविक है. साथ ही इस मुद्दे की गंभीरता से अवगत कराया है. उन्होंने बताया कि कैसे अनियंत्रित अप्रवास के कारण दुनिया का प्रथम शांतिप्रिय देश फ्रांस जल रहा है.

भारत के कई हिस्सों में भी अवैध अप्रवास: डॉक्टर राजेश्वर सिंह

एक अंतर्राष्ट्रीय न्यूज एजेंसी का हवाला देते हुए डॉक्टर राजेश्वर सिंह ने बताया कि 2017 में पूर्वानुमान लगाया गया था कि अगले 40 वर्षों में फ्रांस में मुस्लिम बहुमत हो सकता है. फ्रांस की श्वेत या मूल निवासी महिलाओं में जन्म दर 1.4 बच्चे प्रति महिला है जबकि यह दर 3.4 से 4 बच्चे प्रति मुस्लिम महिला है. उन्होंने कहा कि भारत के कई हिस्सों को भी अवैध अप्रवास का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हम इस समस्या की गंभीरता को समझें. उन्होंने कहा कि अब इसको लेकर ठोस कदम उठाने का वक्त आ गया है.

यह पहली बार नहीं है जब डॉक्टर राजेश्वर सिंह ने देश में हो रहे जनसांख्यिकीय परिवर्तन को लेकर अपनी राय रखी हो.​ फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ की रिलीज के बाद भी उन्होंने केरल, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर में हो रहे जनसांख्यिकीय परिवर्तन को लेकर चिंता जाहिर की थी.

बताते चलें कि नाहेल की हत्या ने फ्रांस को झकझोर कर रख दिया है. वहां के लोग काफी गुस्से में हैं. पेरिस में लगातार तीसरे दिन लोगों ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने डिवाइडर लगाकर सड़कें ब्लॉक कर दीं. आगजनी की और पुलिसकर्मियों पर पटाखे फेंके. पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछारें डालीं. रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब 1000 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

गिनती ही नहीं थम रही! उत्तर प्रदेश में 2 पर सिमटी कांग्रेस लड़ेगी 403 सीटें? दिल्ली प्लान से हिला गठबंधन

Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…

52 seconds ago

BJP ने बिहार-UP विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले, 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…

15 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते करेगा सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका में ECI के फैसलों में कथित एकतरफा निर्णय…

16 minutes ago

दिल्ली वालों का इंतजार खत्म! आज खुलेगा बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

18 minutes ago

चीनी निवेश ऐप धोखाधड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश अरोड़ा और रोहित विज की जमानत रद्द की

सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी चीनी निवेश ऐप (LOXAM) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भूपेश…

23 minutes ago

तबाही जारी है..! नेपाल में कुदरत का डबल अटैक, अब तक 31 की मौत

Nepal Weather Update: नेपाल में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ से दो दिन में 27…

37 minutes ago