देश

Madhya Pradesh: बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 13 लोगों की मौत, 40 घायल, राष्ट्रपति ने जताया दुख

Rajgarh Accident: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में रविवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों का इलाज जारी है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, राजस्थान के मोतीपुरा गांव थाना जावर से ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर 50 से अधिक बराती राजगढ़ जिले के कुलामपुरा गांव आ रहे थे. इसी दौरान पिपलोदी चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रॉली के नीचे महिलाएं-बच्चे बुरी तरह से दब गए थे और चीख-पुकार कर रहे थे. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी.

मौके पर मौजूद ग्राम कासी के सरपंच प्रतिनिधि राजेश तंवर ने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि सड़क पर चारों तरफ खून फैला हुआ था और लोग चीख-पुकार कर रहे थे. तमाम कोशिश के बाद भी लोगों को निकाला नहीं जा सका. इस पर प्रशासन ने जेसीबी बुलाई गई, जिसने ट्रॉली को उठाया फिर लोगों को निकाला जा सका. करीब 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोगों की इलाज के दौरान मौत हुई है. हादसे में करीब 40 लोग घायल हो गए हैं जिसमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख व्यक्त किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है, ‘मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में हुई सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों की मौत की खबर बहुत ही दुखदाई है. अपने स्वजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं गहरी शोक संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.’


ये भी पढ़ें: Pulwama Encounter: पुलवामा के निहामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच जारी है मुठभेड़, दहशतगर्दों की तलाश में इलाके को घेरा-Video


घायल लोग भोपाल रिफर

राजगढ़ एसडीएम गुलाब सिंह बघेल ने मीडिया को बताया कि हादसे में तीन बच्चों समेत कुल 13 लोगों की मौत हुई है. दो की हालत गंभीर हैं, जिनको इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया गया है. अन्य का इलाज जारी है. हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों ने मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है. राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित ने बताया कि बाराती राजगढ़ जिले में आ रहे थे. बॉर्डर के पास ट्रैक्टर पलटा है. घायलों की हर संभव मदद की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

4 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

1 hour ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

2 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

2 hours ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

2 hours ago