देश

राजौरी की डॉ. इरम का सपना हुआ पूरा, यूपीएससी परीक्षा में मिली सफलता

Rajouri: डॉ. इरम चौधरी के लिए यह एक सपने के सच होने जैसा था, जब उन्होंने प्रतिष्ठित यूपीएससी परीक्षा में सफलता पाई. 2020 में एमबीबीएस पूरा करने वाली इरम प्रतिष्ठित यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण करना चाहती थी, जिसके परिणाम बीते दिनों घोषित किए गए. रिजल्ट में अपना नाम घोषित होने पर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. दारहाल, राजौरी की रहने वाली इरम की सफलता की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है.

समाज की सेवा करना चाहती हैं इरम

डॉ. इरम चौधरी ने कहा, “मैं सफलता से अभिभूत और खुश हूं.” “मैं एक सिविल सेवक के रूप में अपने समाज की सेवा करना चाहती थी. अब मैं ऐसा कर सकूँगी.” निसार अहमद और शमीम अख्तर की बेटी डॉ इरम राजौरी के दारहाल के सुदूर लीरन गांव की रहने वाली हैं. फिलहाल उनका परिवार जम्मू में रहता है.

इसे भी पढ़ें: G20 शिखर सम्मेलन में विदेशी प्रतिनिधियों के लिए खास फूड स्टॉल ‘बाजरा हब’, जम्मू-कश्मीर सरकार की रोजगार को लेकर खास पहल

पिता ने बताया बेटी का सपना

बिजली विकास विभाग (पीडीडी) के एक सेवानिवृत्त कार्यकारी अभियंता अहमद ने कहा कि उनकी बेटी ने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण करने का सपना देखा और एमबीबीएस पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद, उसने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी. उन्होंने कहा कि परिवार ने उनका पूरा समर्थन किया और उन्हें अपने सपने को पूरा करने के लिए प्रेरित किया. अहमद ने कहा, “उन्होंने सिविल स्टडीज की तैयारी के लिए सेल्फ स्टडी शुरू की और हमने उनका पूरा समर्थन किया और अब उन्होंने यूपीएससी परीक्षा क्वालिफाई कर ली है.”

Rohit Rai

Recent Posts

गुजरात प्रदर्शनी में दिखा PM मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा सफर, CM भूपेंद्र पटेल ने किया मुआयना

अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…

9 minutes ago

दादरी में दुकान की मरम्मत के दौरान गिरा लेंटर, मलबे में दबे आधा दर्जन मजदूर

ग्रेटर नोएडा के दादरी में जीटी रोड पर मरम्मत के दौरान दुकान का लेंटर गिरने…

22 minutes ago

CM योगी की मौजूदगी में लखनऊ में शिक्षक गरिमा सम्मेलन हुआ संपन्न, विधायक राजेश्वर सिंह ने शिक्षा और संस्कार पर रखी बात

CM Yogi Adityanath: राजधानी लखनऊ के डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रेक्षागृह में रविवार को अखिल विश्व…

24 minutes ago

सिर्फ टूरिज्म नहीं, हिंद महासागर का अभेद्य किला बना लक्षद्वीप, पीएम मोदी के दौरे के बाद ऐसे बदली द्वीपों की तस्वीर

PM Modi Lakshadweep: जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. उनकी यात्रा की…

36 minutes ago

‘विकसित भारत के लिए युवाओं से संवाद जरूरी’, रायपुर पहुंचे चिराग पासवान ने जेन-जी को लेकर कही बड़ी बात

Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…

1 hour ago

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…

1 hour ago