पीएम मोदी के 9 साल
Sydney : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गहराते संबंधों को समझाने के लिए बुधवार को ‘क्रिकेट डिप्लोमेसी’ का इस्तेमाल किया और कहा, ‘हमारे संबंध टी20 मोड में आ गए हैं. एक संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा मैं अपने मित्र अल्बनीज की भारत यात्रा के 2 महीने के भीतर ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर रहा हूं पिछले एक साल में यह हमारी छठी मुलाकात है. यह हमारे व्यापक संबंधों की गहराई, हमारे विचारों में अभिसरण और हमारे संबंधों की परिपक्वता को दर्शाता है. क्रिकेट की भाषा में, हमारे संबंध टी20 मोड में प्रवेश कर चुके हैं.
पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय को दोनों देशों के बीच जीवित पुल करार दिया और कहा, ‘आज प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से वार्ता में हमने अगले दशक में अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की बात की. नए क्षेत्रों में आपसी सहयोग की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की पीएम मोदी ने इस यात्रा में उनके और उनके प्रतिनिधिमंडल को दिए गए आदर व सम्मान के लिए ऑस्ट्रेलिया के लोगों और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री का तहे दिल से धन्यवाद करते हुए कहा, ‘हमारे लोकतांत्रिक मूल्य हमारे संबंधों का मूल आधार है.
इसे भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलियाई सिख प्रवासी भारतीय पहचान के बैनर तले हुए एकजुट
प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर जोर डालते हुए कहा, ‘‘मैं इस साल क्रिकेट विश्व कप के लिए प्रधानमंत्री अल्बनीज और सभी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट प्रशंसकों को भारत आने के लिए आमंत्रित कर रहा हूं. उस समय क्रिकेट के साथ-साथ आपको दीपावली का भव्य उत्सव भी देखने को मिलेगा. उन्होंने क्षेत्र के लिए भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों के महत्व पर भी प्रकाश डाला. मोदी ने अपने मीडिया संबोधन में कहा, ‘‘भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध केवल हमारे दोनों देशों तक सीमित नहीं है. ये क्षेत्रीय स्थिरता, शांति और वैश्विक कल्याण से भी जुड़े हैं।’’
अपनी बात को पूरा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘कुछ दिन पहले, हिरोशिमा में क्वाड शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री अल्बनीज के साथ, हमने हिंद-प्रशांत पर भी चर्चा की. भारत-ऑस्ट्रेलिया सहयोग भी ग्लोबल साउथ की प्रगति के लिए फायदेमंद होगा.
-भारत एक्सप्रेस
Weather Update: दिल्ली-NCR में शनिवार देर रात हुई बारिश और तेज हवाओं ने मौसम का…
Aaj Ka Rashifal 25 October 2026: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क समेत सभी 12 राशियों के…
Aaj Ka Panchang 25 October 2026: शरद पूर्णिमा, अश्विन पूर्णिमा व्रत, कोजागरा पूजा, लक्ष्मी पूजन,…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों को आज कामकाज में मिले-जुले परिणाम मिल…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन स्वास्थ्य, कारोबार…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रह…