देश

पहलवानों के समर्थन में किसानों की जंतर-मंतर पर होने वाली रैली रद्द, राकेश टिकैत ने बताई बड़ी वजह

बीजेपी सांसद और कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में तमाम खाप पंचायतें और किसान संगठन मैदान में हैं. इसी कड़ी में भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने 9 जून को जंतर-मंतर पर कार्यक्रम आयोजित करने वाले थे. जिसे अब रद्द कर दिया गया है. राकेश टिकैत ने कहा कि अभी पहलवानों की बातचीत गृह मंत्री अमित शाह के साथ चल रही है. इसलिए कार्यक्रम को रद्द किया गया है. आगे जो भी तारीख पहलवान देंगे उसमें उनके साथ रहेंगे.

बीते सोमवार (5 जून) को पहलवानों ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के दौरान पहलवान बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक अमित शाह से मिलने पहुंचे थे. हालंकि मुलाकात में अमित शाह ने पहलवानों को कार्रवाई को लेकर क्या आश्वासन दिया और उनके बीच क्या बातचीत हुई, इसको इसके बारे में पहलवानों ने कोई जानकारी नहीं दी. वहीं पहलवानों ने गृह मंत्री से मुलाकात के बाद अपील की थी कि किसी भी तरह का कोई आंदोलन उनके समर्थन में ना किया जाए. जिसके बाद राकेश टिकैत ने जंतर-मंतर पर होने वाले कार्यक्रम को रद्द करने का ऐलान किया है.

यह भी पढ़ें- मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा की आग : 10 जून तक इंटरनेट सेवा बैन, अब तक 70 की मौत

गौरतलब है कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पिछले सप्ताह हुई खाप नेताओं की महापंचायत में यौन शोषण के आरोपों से घिरे बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग की गई थी. जिसको लेकर खाप पंचायतों ने सरकार को 9 जून तक का अल्टीमेटम दिया था. उसके बाद किसान और खाप पंचायत से जुड़े लोग दिल्ली के जंतर-मंतर की तरफ कूच करने का ऐलान किया था. इससे पहले मुजफ्फरनगर में भी महापंचायत हुई थी. पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा था कि पहलवान खुद एक महापंचायत करेंगे. इसके पहले किसान और खाप पंचायत के नेताओं से किसी भी तरह का कोई फैसला या निर्णय ना लेने की अपील की थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

4 minutes ago

गणेशोत्सव को विश्व धरोहर बनाने की बड़ी तैयारी: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लॉन्च किया ‘bappa.org’

महाराष्ट्र सरकार ने गणेशोत्सव की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को दुनिया तक पहुंचाने के लिए…

19 minutes ago

हर घर में गूंजती है जिनकी आरती: जानिए कौन थे ‘ओम जय जगदीश हरे’ के अमर रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी

Hindi Literature: विश्व प्रसिद्ध आरती 'ओम जय जगदीश हरे' के रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी न…

30 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ बंगाल पुलिस की तत्काल सुनवाई ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…

42 minutes ago