खेल

पाकिस्तान का ‘हाइब्रिड मॉडल’ खार‍िज, रद्द भी हो सकता है Asia Cup 2023!

Asia Cup 2023, PCB vs ACC: इस वक्त क्रिकेट फैंस के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को लेकर चर्चा हो रही है. इस बीच एक ऐसी खबर आ रही है जो एशिया कप 2023 को लेकर जारी विवाद गरमा सकता है.पहले से ही इस टूर्नामेंट को लेकर बीसीसीआई और पीसीबी के बीच काफी हंगामा हो चुका है. रिपोर्ट्स की माने तो इस साल सितंबर में एशिया कप का आयोजन होना अब नामुमकिन सा लगने लगा है क्योंकि पाकिस्तान का हाइब्रिड मॉडल खारिज हो चुका है. जी, हां भारत के साथ एशियन क्रिकेट काउंसिल के दूसरे सभी सदस्यों ने भी पाकिस्तान के इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है. या तो अब पाकिस्तान हार मान लेगा या फिर वो टूर्नामेंट का बहिष्कार भी कर सकता है. हालांकि, इन खबरों पर फिलहाल कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं आई है.

रद्द भी हो सकता है Asia Cup 2023!

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख नजम सेठी द्वारा प्रस्तावित ‘हाइब्रिड मॉडल’ के अनुसार, पाकिस्तान को अपने देश में एशिया कप के 3 से 4 मैचों का आयोजन करना था, जबकि भारत से जुड़े बाकी मैचों को तटस्थ स्थान पर आयोजित किया जा सकता था. सुरक्षा चिंताओं के कारण भारत द्वारा पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार करने के बाद यह विचार आया था. हालांकि, अब यह स्पष्ट हो गया है कि श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान सभी ने टूर्नामेंट को पाकिस्तान से बाहर करने के लिए बीसीसीआई के दबाव का समर्थन किया है.

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: ‘ICC ट्रॉफी जीतने का प्रेशर…’, फाइनल में नहीं चलता है ‘हिटमैन’ का बल्ला, मुश्किल में कप्तान

रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि “यह केवल एक औपचारिकता है कि एशियाई क्रिकेट परिषद इस महीने के अंत में एक बैठक बुलाकर इस फैसले को सुना सकते हैं. लेकिन पीसीबी अब इस बात से अवगत है कि श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान एशिया कप के लिए उनके हाइब्रिड मॉडल प्रस्ताव का समर्थन नहीं कर रहे हैं. सूत्र ने यह भी कहा कि ऐसी संभावना है कि इस साल एशिया कप पूरी तरह से रद्द हो सकता है. क्योंकि पाकिस्तान और भारत के मैच नहीं होने पर ब्रॉडकास्टर्स इस टूर्नामेंट से अपने हाथ खींच सकते हैं. ऐसे कई सवाल है जो इस मुद्दे पर अंतिम फैसला आने पर उठ सकता है. श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के फैसले का इन बोर्ड के पीसीबी के साथ संबंधों पर क्या प्रभाव पड़ता है, यह देखा जाना बाकी है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

3 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

19 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

21 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

22 minutes ago

शिक्षकों के लिए OPS से पेंशन तक, लखनऊ MLC सीट पर सुशील कुमार पटेल के क्या हैं संकल्प?

UP MLC Election 2026: लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा ने सुशील कुमार पटेल को…

26 minutes ago

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

37 minutes ago