देश

Pilibhit: लोकसभा चुनाव से पहले अपनी ही सरकार को खरी-खोटी सुनाने में जुटे हैं वरुण गांधी, बोले-“अंग्रेज कहां से आ गए”

Pilibhit: हमेशा अपनी ही सरकार पर हमला बोलने के लिए फेमस पीलीभीत के भाजपा सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर से अपनी सरकार को खरी-खोटी सुनाई है, वो भी तब जब लोकसभा चुनाव सिर पर है. इस बार उन्होंने अपनी ही सरकार में बैठे अधिकारियों की तुलना अंग्रेजों से कर दी है. पीलीभीत में एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वरुण गांधी ने सुभाष चन्द्र बोस सहित महात्मा गांधी का नाम लेते हुए कहा, “देश की आजादी के बाद किसी के आगे न झुकने की बात कही थी, लेकिन आज भी देश में आम इंसान को अपने काम के लिए झुकना पड़ता है.” इसी के साथ वरुण गांधी ने कहा कि आज देश को ईमानदार नेता की जरूरत है.

आज बनना चाहिए एक ऐसा भारत

पीलीभीत की जनता को सम्बोधित करते हुए वरुण गांधी ने कहा कि, “नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, शहीद भगत सिंह, चंद्र शेखर आजाद से लेकर जहां एक दौर क्रांति नेतृत्व का था, लेकिन धीरे-धीरे आज देश में एक ऐसा नेतृत्व आया है जो अब देश की चिंता के साथ नेता अपनी चिंता भी करने लगे है.” वरुण गांधी ने आगे कहा कि, जो आज कल राजनीति में आ रहे है, वो अपना हित कर रहे है. आज देश को ऐसे नेता की जरूरत है जो ईमानदार हो. आज एक ऐसा भारत बनना चाहिए, जिसमें ऐसी भावना हो कि सबका हिस्सा हो और सबके सपनों की कीमत एक हो.

ये भी पढ़ें-Fatehpur News: पूड़ी कम पड़ी तो केंद्रीय मंत्री ने संभाली रसोई की कमान, दिखा अलग अंदाज

कभी नहीं झुकना है किसी के सामने

वरुण गांधी ने आगे अपना भाषण जारी रखते हुए कहा कि, आजादी के समय महात्मा गांधी ने कहा था कि हिंदुस्तानियों को कभी भी किसी के सामने झुकना नहीं पड़ेगा लेकिन यह आज सच साबित नहीं होता, क्योंकि आज इस आजाद देश में जब आप किसी पुलिस स्टेशन या अधिकारी के सामने जाते हैं तो अपने काम के लिए लोगों के आगे झुकना पड़ता है. इसी के साथ भाजपा सांसद आगे बोले कि, जब हम अपनी बात झुक कर रखेंगे तो मैं यह पूछता हूं कि इस देश में नई व्यवस्था में नए राजा और अंग्रेज कहां से आ गए. मैं ऐसा देश देखना चाहता हूं कि आदमी अपनी बात बिना डर के रखे. इतने सारे लोग वरुण गांधी का कभी न कभी विरोध करते है, क्या कभी गांधी परिवार ने रंजिश के साथ से काम किया? क्या हमने दुश्मनी किसी के साथ निकाली? क्या हमने किसी पर केस लगवाया या किसी को हमने उठवाया? हमने कहा कि पीलीभीत मेरा परिवार है और हम उसके मुखिया है.

बना देना चाहिए कानून

इसी के साथ ही स्वास्थ्य व्यवस्था पर हमला बोलते हुए वरुण गांधी ने कहा कि, गांव के भीतर जो लोग अस्पतालों में इलाज के लिए जाते है, उनसे कहा जाता है आप बेहतर इलाज के लिए लखनऊ, दिल्ली जाइए. मैंने कहा इसका इलाज बहुत जल्दी हो सकता है. इसी के साथ ही आगे बोले कि, शिक्षा और स्वास्थ्य का मामला है. उसको लेकर सांसद, विधायक, डीएम, एसपी और सभी VIP के लिए सरकारी स्कूल में पढ़ाने व सभी के परिवार के इलाज सरकारी अस्पताल में कराए जाने का सरकार कानून बना दे तो सभी सिस्टम अपने आप सुधर जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

भारत से अमेरिकियों को ठगा: दिल्ली में चल रहा था Apple के नाम पर फ्रॉड; 7 लोगों से क्या-क्या मिला?

Fake Apple Tech Support Scam Delhi: दिल्ली के नारायणा में फर्जी Apple टेक-सपोर्ट कॉल सेंटर…

9 minutes ago

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत के बाद केली कुंज आश्रम में बड़ा बदलाव, सफेद-पीले अचले पर लगी रोक

Premanand Maharaj Ashram New Rules: प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी…

20 minutes ago

पेशी पर आ रही ओडिशा पुलिस पर हमला, फायरिंग कर NDPS आरोपी को फिल्मी अंदाज में छुड़ाया

रीवा-सीधी सीमा की छुहिया घाटी में मंगलवार को बदमाशों ने ओडिशा पुलिस की टीम पर…

25 minutes ago

छी..छी..नवरात्रि से पहले गंदी साजिश! इंदौर में 92 लाख की गर्भपात किट जब्त, बढ़ा सियासी बवाल

Indore Illegal Abortion Kits: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में गर्भपात किट का जखीरा…

27 minutes ago

विपक्षी दलों का 2-8 अक्टूबर तक देशभर में प्रदर्शन, 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग घेरेंगे, I.N.D.I.A. ब्लॉक का फैसला

INDIA Alliance Meeting: INDIA गठबंधन की बैठक साढ़े 3 घंटे चली जिसमें 20 पार्टियां शामिल…

1 hour ago