सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (फोटो-ट्विटर)
Mainpuri Election: उत्तरप्रदेश में मैनपुरी उपचुनाव की लड़ाई बढ़ती जुबानी जंग के साथ अब और दिलचस्प हो गई हैं. चाचा शिवपाल और अखिलेश के एक होने के बाद से समाजवादी पार्टी पूरे जोश के साथ चुनावी मैदान में खड़ी हुई दिखाई दे रही है. जिस पर मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए शिवपाल यादव को पेंडुलम बताया था, उन्होने कहा था कि बेचारे को पिछली बार कितना बेइज्जत करके भेजा था. कुर्सी तक नहीं मिली, उसके हैंडल में बैठना पड़ा था. पेंडुलम का कोई लक्ष्य नहीं होता है.
सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव ने करारा प्रहार किया है उन्होने कहा कि चाचा पेंडुलम नहीं हैं, वो ऐसा झूला झुलाएंगे पता नहीं चलेगा कहां गए। मुख्यमंत्री जी जान ही नहीं पा रहे हैं, वो चाचा को समझ ही नहीं पा रहे.
सपा परिवार के एकजुट के बाद से बीजेपी लगातर हमलावर हो रही है, ज्यादातर उनके निशाने पर शिवापाल यादव रहते हैं. कुछ दिनों पहले बीजेपी ने शिवपाल यादव से Z कैटेगिरी छीन ली थी उसकी जगह उनको Y कैटेगिरी की सुरक्षा में डाल दिया था. जिस पर अखिलेश यादव ने ट्वीट कर हमला बोला था. उन्होने इस पर नाराजगी जताई थी. सैफई कुनबे में चाचा-भतीजे के एक होने के बीच जिस तरह से योगी सरकार ने शिवपाल यादव की सुरक्षा में कटौती की है, उसे लेकर समाजवादी पार्टी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए इस फैसले पर विरोध जताया है.
अखिलेश यादव ने चाचा को पेंडुलम बताने पर तीखा तंज तो कसा ही है, लेकिन अभी बीजेपी की तरफ से इस जवाब नहीं आया है. अखिलेश के इस बयान के बाद बीजेपी के खेमे में खलबली जरूर मची होगी.
ये भी पढ़ें- C-Voter Opinion Poll: गुजरात में कितनी पार्टी को मिल सकती हैं सबसे ज़्यादा सीटें? ओपिनियन पोल ने चौंकाया
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट फीफा का जिक्र करते हुए फुटबॉल से शिवपाल यादव की तुलना की थी. उन्होंने कहा कि जब भी आदमी फुटबॉल बनता है, तो एक किक मारता है तो दूसरा दूसरी तरफ से मारता है. उस आदमी की स्थिति सिर्फ नाचने की होती है.
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…
दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…
मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' घोषित करते हुए किसानों की…
Diya Mirza Video Controversy: मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने…