क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 14'
KBC 14: टीवी का फेमस क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 14′ लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में अब तक कई कंटेस्टेंट हिस्सा ले चुके हैं और लाखों की भारी रकम जीतकर अपने घर जा चुके हैं. जिन्होंने सालों मेहनत के बाद केबीसी के मंच तक का सफर तय किया है. शो में आए सभी कंटेस्टेंट्स को अपने ज्ञान के दम पर लाखों-करोड़ों रुपये कमाने का मौका मिलता है. यही वजह है कि, ये लोग इस शो को 22 सालों से पसंद करते हैं. हाल ही में इस एपिसोड में भी एक कंटेस्टेंट करोड़पति बनने का सपना लिए आया, लेकिन एक सवाल पर उनसे चूक हो गई.
केबीसी 14 (KBC 14) के हाल ही के एपिसोड में चेन्नई की रहने वाली मेघा बथवाल हॉटसीट पर बैठीं. मेघा फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड जीतने वाली पहली कंटेस्टेंट बनीं. प्रोफेशनल की बात करें तो मेघा एक मीडिया प्लानर हैं. केबीसी के मंच पर उन्होंने अच्छा गेम खेला, लेकिन एक सवाल उन पर भारी पड़ गया.
मेघा 3 लाख 20 हजार रुपये जीतकर दूसरे राउंड में पहुंच गई थीं. बिग बी ने उनसे 6 लाख 40 हजार रुपये के लिए अगला सवाल किया. बिग बी का सवाल था- फुटबॉल में उपलब्धियों के लिए अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली महिला कौन थी?
ऑप्शन दिए गए थे, A- बेमबेम देवी, B- शांति मलिक, C- बाला देवी, D- दलिमा छिब्बर. इसका सही जवाब है- शांति मलिक.
इस सवाल का जवाब देकर कंटेस्टेंट मेघा ने चूक कर दी. वो इस सवाल का जवाब नहीं दे पाईं. उन्होंने गलत ऑप्शन लॉक किया, जिसकी वजह से वह गेम हार गईं. उन्हें 3 लाख 20 हजार रुपये के साथ ही घर जाना पड़ा.
जब मेघा हॉटसीट पर बैठीं तो बिग बी ने उनसे ढेर सारी बातें कीं. साथ ही बिग बी ने मेघा के बालों और उसमें लगे गजरे की तारीफ भी की. साथ ही बताया कि, वह भी अपनी पत्नी जया बच्चन (Jaya Bachchan) के लिए गजरा खरीदते हैं.
Diwali Special Train: त्योहारों के मौसम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली रेलवे…
Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…
एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…
Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…
Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई है. कच्चे तेल…
Shiva Sharma Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में नया खुलासा हुआ है.…